CG News: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग छात्रा की रहस्यमयी मौत
CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा यामिनी कोसले ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस को छात्रा के मोबाइल पर अनजान नंबरों से कॉल आने की जानकारी मिली है। कॉल डिटेल्स की जांच और पूछताछ जारी है।
हॉस्टल रूम में लटकी मिली नर्सिंग छात्रा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मस्तूरी थाना क्षेत्र के एक निजी हॉस्टल में संदीपनी नर्सिंग कॉलेज की 22 वर्षीय यामिनी कोसले का शव पंखे से लटका हुआ मिला। छात्रा पचपेड़ी के लोहर्सी गांव की निवासी थी और वह फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी।
सुसाइड नोट नहीं मिला कारण अज्ञात
मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सहेलियों ने शाम को लौटकर यामिनी को फांसी पर लटका देखा और हॉस्टल संचालक को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी है।
अनजान नंबरों की कॉल और CDR जांच जारी
जांच में पता चला कि यामिनी को लगातार अनजान नंबरों से कॉल आ रही थीं। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल्स रेकॉर्ड (CDR) की जांच शुरू कर दी है और सहेलियों व परिजनों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।