CG News :मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को लाठी – डंडों से पीटा, इलाज के दौरान मौत
CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें गाँव के चार – पांच लोगों द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की लाठी – डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पंहुची और आरोपियों के खिलाफ मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी गई है |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, घटना तुमड़ीबोड़ चौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीवान भेड़ी गाँव का है, जहां के स्थानीय निवासी घनश्याम साहू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, शुक्रवार को गाँव के कुछ लोगों ने उसे पकड़कर लाठी – डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां अस्पताल पंहुचते तक उसकी मौत हो गई |
आपसी विवाद के कारण हत्या
युवक की मृत्यु के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पंहुची और लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि, इस झगड़े का कारण आपसी विवाद है, वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है |