CG News : छत्तीसगढ़ में मेडिकल इंटर्न्स को अब मिलेगा ₹15,300 मासिक स्टाइपेंड
CG News : छत्तीसगढ़ में मेडिकल छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। अब चाहे आपने एमबीबीएस की पढ़ाई देश से की हो या विदेश से, राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप करने वाले सभी छात्रों को हर महीने ₹15,300 का स्टाइपेंड मिलेगा। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद लागू हुए इस नए नियम से उन छात्रों को खास फायदा मिल रहा है जो पहले इस सुविधा से वंचित थे।
सालाना ₹1.8 लाख से ज्यादा का स्टाइपेंड
एमबीबीएस के साढ़े चार साल के कोर्स के बाद एक साल की इंटर्नशिप करनी होती है। इस हिसाब से एक छात्र को साल भर में ₹1.8 लाख से ज़्यादा का स्टाइपेंड मिलेगा। छत्तीसगढ़ में हर साल 100 से ज़्यादा छात्र विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर लौटते हैं।
हालांकि, इंटर्नशिप के लिए पात्रता के कुछ नियम हैं। इंटर्नशिप करने के लिए वही छात्र पात्र हैं जिन्होंने एमबीबीएस का कोर्स पूरा कर लिया हो और फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम भी पास कर लिया हो। फरवरी 2023 में रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध के कारण कई छात्रों की पढ़ाई बीच में ही रुक गई थी; ऐसे छात्र, जिनका कोर्स पूरा नहीं हुआ है, वे अभी इंटर्नशिप नहीं कर सकते।
डानी का विरोध किया, बेटे को उठा लिया” भूपेश बघेल का केंद्र पर तीखा हमला
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल
दो साल पहले प्रदेश या दूसरे राज्यों से एमबीबीएस कर लौटे इंटर्नशिप करने वाले छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल की थी। इसके बाद शासन ने स्टाइपेंड ₹12,500 से बढ़ाकर ₹15,300 कर दिया था। इंटर्न के स्टाइपेंड के अलावा पीजी छात्रों का स्टाइपेंड भी बढ़ाया गया है।