CG News: दुर्ग में भीषण आग का कहर, धमधा क्षेत्र में 500 एकड़ गेहूं की फसल खाक, किसानों को भारी नुकसान
CG News: दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग पहले एक खेत में शुरू हुई, लेकिन तेज हवाओं के कारण कुछ ही समय में आसपास के सैकड़ों एकड़ खेत इसकी चपेट में आ गए।
500 एकड़ फसल का नुकसान
आग की चपेट में करीब 500 एकड़ में फैली गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा, घटना के बाद ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के सामने उनके प्रयास कमजोर पड़ गए।
किसानों में मायूसी का माहौल
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, इस घटना के बाद प्रभावित किसानों में गहरा दुख और निराशा है, क्योंकि उनकी महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों में राख हो गई, किसान अब प्रशासन से मुआवजे की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें गर्मी और लापरवाही को संभावित वजह माना जा रहा है।