CG News: नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 1 करोड़ नकदी के साथ भारी हथियारों का जखीरा बरामद

CG News: नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 1 करोड़ नकदी के साथ भारी हथियारों का जखीरा बरामद

CG News: नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 1 करोड़ नकदी के साथ भारी हथियारों का जखीरा बरामद

CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी तलाशी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़ क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में नकदी और हथियार बरामद किए हैं।

1 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद

महाराष्ट्र सीमा से लगे अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों ने करीब 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। इसके साथ ही अत्याधुनिक और देसी हथियारों का बड़ा जखीरा भी मिला है।

भारी हथियारों का जखीरा मिला

बरामद हथियारों में शामिल हैं
• 3 SLR राइफल
• 2 .303 राइफल
• 3 AK-47 राइफल
• भरमार और देसी हथियार
• देसी BGL रॉकेट और लॉन्चर
• इलेक्ट्रॉनिक बम डिवाइस और विस्फोटक सामग्री

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी

पुलिस के अनुसार, यह बड़ी बरामदगी आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर की गई है। सुरक्षा बलों ने उसी इनपुट के आधार पर क्षेत्र में सर्चिंग तेज की थी, नारायणपुर पुलिस ने पिछले दो वर्षों में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान कुल 265 हथियार बरामद किए हैं, जो इस क्षेत्र में लगातार चल रहे ऑपरेशन की सफलता को दर्शाता है।

पहले भी मिला था नक्सली बंकर

इससे पहले बीजापुर जिले के डोडीतुमनार जंगल क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों ने जमीन के अंदर बना नक्सलियों का एक गुप्त बंकर बरामद किया था। वहां से भी हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली थी।

लगातार जारी है सर्च ऑपरेशन

पुलिस और सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इलाके में अब भी सर्चिंग अभियान जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

यह भी पढ़ें : CG News: बिलासपुर में बड़ा भ्रष्टाचार! 1.4 करोड़ की सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home