CG News: छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी का बड़ा फैसला, 80 वर्ष के बाद पेंशनर्स को मिलेगा अतिरिक्त पेंशन लाभ
CG News: छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कंपनी ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनर्स को मूल पेंशन के साथ अतिरिक्त पेंशन दी जाएगी।
उम्र के अनुसार बढ़ेगी पेंशन
जारी आदेश के अनुसार पेंशन में आयु के आधार पर वृद्धि की जाएगी—
• 80 वर्ष पर 20% अतिरिक्त
• 85 वर्ष पर 30% अतिरिक्त
• 90 वर्ष पर 40% अतिरिक्त
• 95 वर्ष पर 50% अतिरिक्त
• 100 वर्ष पर 100% अतिरिक्त पेंशन
महंगाई राहत (DR) भी लागू
इस अतिरिक्त पेंशन पर समय-समय पर मिलने वाली महंगाई राहत (DR) भी लागू रहेगी, जिससे पेंशनर्स को और अधिक आर्थिक सहारा मिलेगा, यह अतिरिक्त पेंशन संबंधित पेंशन वितरण प्राधिकारी द्वारा स्वतः स्वीकृत की जाएगी। इसके लिए पेंशनर्स को अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
कब से मिलेगा लाभ
अतिरिक्त पेंशन उस महीने के पहले दिन से लागू होगी, जिसमें पेंशनर संबंधित आयु पूरी करेगा, राज्य बिजली कंपनी के करीब 7 हजार से अधिक पेंशनर्स को इस फैसले का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
परिवार पेंशन के लिए जरूरी दस्तावेज
परिवार पेंशन के मामलों में अतिरिक्त पेंशन पाने के लिए आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा, जबकि सामान्य पेंशनर्स को यह लाभ PPO में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर स्वतः मिल जाएग, बढ़ती उम्र के साथ दवाइयों और जरूरतों का खर्च बढ़ता है। ऐसे में यह निर्णय वृद्ध पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत साबित होगा और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेगा।