CG News: छिंदवाड़ा से पकड़ा गया प्रेमी, खुली खौफनाक साजिश
CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शादी के 9 महीने बाद पत्नी ने अपने कॉलेज प्रेमी संग पति की हत्या की साजिश रची। 200 रुपए का बहाना बनाकर बुलाया और प्रेमी ने लोहे की कैंची से हमला किया। पति बच गया, बयान में पत्नी का नाम लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।
जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सिमगा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के 9 महीने बाद पत्नी ने अपने कॉलेज प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। आरोपी पत्नी निशा कुंभकार ने 200 रुपए देने के बहाने पति उमाशंकर को बेमेतरा के पुराने पुल के पास बुलाया, जहां पहले से छिपे प्रेमी प्रदीप कहार ने लोहे की कैंची से उसके सिर पर वार किया। हालांकि हमले में उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हुआ, लेकिन उसकी जान बच गई।
पति के बयान से खुली साजिश की पोल
घटना के बाद घायल उमाशंकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने ही उसे उस स्थान पर भेजा था। पति के बयान के बाद पुलिस ने निशा और प्रदीप दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में निशा ने कबूल किया कि वह शादी के बाद अपने प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी, इसलिए पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
राजा रघुवंशी कांड की याद ताजा
पुलिस ने साइबर सेल और स्थानीय टीम की मदद से आरोपी प्रेमी प्रदीप कहार को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला मई 2024 में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिलाता है, जिसमें पत्नी ने हनीमून के दौरान प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी थी। सिमगा का यह मामला फिर साबित करता है कि प्यार में अंधेपन ने रिश्तों की पवित्रता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।