CG News: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, 4 दिन में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना
CG News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, 13 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की संभावना है। इससे लू जैसी स्थिति बन सकती है।
अभी का तापमान रिकॉर्ड
राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39.5°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.8°C रिकॉर्ड हुआ है, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अगले 2 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
गर्मी और लू का खतरा
हालांकि अभी कोई आधिकारिक अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन बढ़ते तापमान को देखते हुए लू और गर्म हवाओं का खतरा बढ़ सकता है, मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है, ताकि गर्मी के असर से बचा जा सके।