CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर दौरे पर, लाखासार में गौधाम योजना की शुरुआत, पशुपालक सम्मेलन में होंगे शामिल

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर दौरे पर, लाखासार में गौधाम योजना की शुरुआत, पशुपालक सम्मेलन में होंगे शामिल

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर दौरे पर, लाखासार में गौधाम योजना की शुरुआत, पशुपालक सम्मेलन में होंगे शामिल

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे तखतपुर क्षेत्र के लाखासार गांव में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित पशुपालक सम्मेलन में भी शामिल होंगे.

प्रदेश के अन्य गौधामों का वर्चुअल उद्घाटन

पशुपालक सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनाए गए गौधामों का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे, इस पहल का उद्देश्य आवारा मवेशियों के बेहतर प्रबंधन और संरक्षण की व्यवस्था को मजबूत करना है.

Chhattisgarh Gaudham Scheme Launch | CM Vishnudev Sai Inauguration

हाईवे पर मवेशियों से बढ़ रहे हादसे

दरअसल प्रदेश में नेशनल और स्टेट हाईवे पर मवेशियों का जमावड़ा अक्सर देखा जाता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, इन हादसों को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में सुनवाई भी शुरू की थी, इस दौरान कोर्ट ने आवारा मवेशियों के प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी.

छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल: गौधाम योजना में मिलेगा आर्थिक सहयोग

कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे, वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम अरुण साव और कृषि मंत्री रामविचार नेताम मौजूद रहेंगे, कार्यक्रम में क्षेत्र के कई विधायक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे.

प्रशासन ने तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए संजय अग्रवाल (कलेक्टर) और रजनेश सिंह (एसएसपी) सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया, काठाकोनी स्कूल परिसर में बनाए जा रहे हेलीपेड का भी निरीक्षण किया गया.

25 साल से चल रही गौशाला अब बनेगी गौधाम

ग्राम लाखासार में पिछले 25 वर्षों से पूर्व सरपंच प्रमोद शर्मा द्वारा गौशाला का संचालन किया जा रहा है, अब इसे विकसित कर गौधाम बनाया गया है, इसके शुरू होने से क्षेत्र में मवेशियों के संरक्षण और रख-रखाव की व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: एयर इंडिया फ्लाइट से यात्रा के दौरान महिला के सूटकेस से 3.70 लाख का नेकलेस चोरी, माना थाने में शिकायत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.