CG News: बिजली बिल बकायादारों को आखिरी मौका, 31 दिसंबर के बाद कटेगा कनेक्शन, सरचार्ज माफी भी होगी खत्म

CG News: बिजली बिल बकायादारों को आखिरी मौका, 31 दिसंबर के बाद कटेगा कनेक्शन, सरचार्ज माफी भी होगी खत्म

CG News: बिजली बिल बकायादारों को आखिरी मौका, 31 दिसंबर के बाद कटेगा कनेक्शन, सरचार्ज माफी भी होगी खत्म

CG News: छत्तीसगढ़ में बिजली बिल के बकायादारों को राहत देने के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री समाधान योजना शुरू की गई थी. इसके तहत पुराने बिजली बिलों पर लगने वाले सरचार्ज को माफ करने के साथ मूल बकाया राशि में भी छूट दी जा रही है. इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ नहीं उठाया है. जानकारी के मुताबिक, करीब 7 लाख उपभोक्ताओं ने अब तक एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया है. ऐसे में बिजली कंपनी ने अब बकाया वसूली को लेकर सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है.

Bihar Bijli Bill: 7000 से अधिक उपभोक्ताओं ने नहीं जलाई बिजली, अब हर एक घर  की होगी जांच - Samastipur 7000 Consumers Found Not Using Electricity  Despite Having Connections

20.50 लाख उपभोक्ताओं पर था 2421 करोड़ का बकाया

बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के करीब 20 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं पर कुल 2421 करोड़ रुपये की बिजली बिल राशि बकाया थी. मुख्यमंत्री समाधान योजना के अंतर्गत इनमें से 13 लाख 54 हजार उपभोक्ताओं को कुल 797 करोड़ रुपये की राहत दी गई. इसमें 352 करोड़ रुपये की मूल बकाया राशि और 445 करोड़ रुपये का सरचार्ज शामिल है. हालांकि, इस छूट के बाद भी बिजली कंपनी को बड़ी रकम की वसूली करना बाकी है.

अब भी 1500 करोड़ रुपये की वसूली बाकी

योजना के तहत राहत दिए जाने के बावजूद बिजली कंपनी के सामने करीब 1500 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने की चुनौती बनी हुई है. इसमें घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा निजी कंपनियां और सरकारी कार्यालय भी शामिल हैं. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, योजना के जरिए अब तक केवल 125 करोड़ 67 लाख रुपये ही जमा हुए हैं. बिजली कंपनी का कहना है कि लगातार अपील किए जाने के बाद भी कई बकायादार भुगतान के लिए आगे नहीं आ रहे हैं.

MP के सरकारी विभागों पर 2,411 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया, 562 स्कूलों  में कनेक्शन नहीं

31 दिसंबर 2026 के बाद कटेंगे बिजली कनेक्शन

बिजली कंपनी ने बकायादारों को भुगतान के लिए 31 दिसंबर 2026 तक का समय दिया है. निर्धारित तारीख के बाद योजना के तहत मिलने वाली छूट समाप्त हो जाएगी. इसके बाद बकाया राशि पर दोबारा सरचार्ज लगना शुरू होगा और भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी. कंपनी ने साफ किया है कि कनेक्शन कटने के बाद पूरा बकाया चुकाए बिना बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी. दोबारा कनेक्शन जुड़वाने के लिए निर्धारित शुल्क भी देना पड़ सकता है.

प्रीपेड मीटर व्यवस्था लागू करने की तैयारी

दरअसल, छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था को प्रीपेड सिस्टम की ओर ले जाने की तैयारी चल रही है. रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम लगभग पूरा होने की जानकारी दी गई है. इस व्यवस्था के लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को पहले बिजली का रिचार्ज कराना होगा, इसके बाद ही उन्हें बिजली आपूर्ति मिलेगी. ऐसे में बिजली कंपनी चाहती है कि नई व्यवस्था लागू होने से पहले पुराने बकाया का हिसाब साफ कर लिया जाए.

बकायादारों से समय सीमा के भीतर भुगतान की अपील

बिजली कंपनी ने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री समाधान योजना के तहत मिलने वाली छूट का लाभ उठाते हुए 31 दिसंबर से पहले अपना बकाया जमा कर दें. तय समय सीमा के बाद न तो पुरानी राहत मिलेगी और न ही सरचार्ज माफी का लाभ जारी रहेगा. ऐसे में भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन कटने के साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना भी करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें : Raipur News: रायपुर के फूड पार्क में भीषण अग्निकांड, दो गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट, 6 दुकानें जलकर खाक

Related Post

One thought on “CG News: बिजली बिल बकायादारों को आखिरी मौका, 31 दिसंबर के बाद कटेगा कनेक्शन, सरचार्ज माफी भी होगी खत्म”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 337 पुलिसकर्मियों के तबादले, SSP विजय अग्रवाल ने जारी किया आदेश CG News: 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, 11 दिन में दूसरी बार शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव CG News: बिजली बिल बकायादारों को आखिरी मौका, 31 दिसंबर के बाद कटेगा कनेक्शन, सरचार्ज माफी भी होगी खत्म Raipur News: रायपुर के फूड पार्क में भीषण अग्निकांड, दो गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट, 6 दुकानें जलकर खाक CG News: 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी 17 हाथियों के झुंड में शामिल, 20 स्कूलों में छुट्टी CG News: 16 नवंबर से छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, कोयला खदान प्रभावित ग्रामीणों से करेंगे मुलाकात
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home