CG News: ट्रेन हादसे में CM साय ने की आर्थिक सहायता की घोषणा, रेल मंत्री ने भी दिया मुआवजा
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के पास हुए ट्रेन हादसे को अत्यंत दु:खद और पीड़ादायक बताया है, उन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.
आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, राज्य सरकार ने हादसे में दिवंगत हुए यात्रियों के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का निर्णय लिया है, उन्होंने कहा कि, हादसे में घायलों के समुचित एवं नि: शुल्क इलाज की पूरी व्यवस्था निश्चित की गई है, जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से राहत और बचाव कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी नई दिल्ली स्थित वार रूम से पूरी घटना की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्य त्वरित तरीके से संपादित करने के लिए निर्देश दिए, रेलवे ने हादसे में मारे गए यात्रियों के लिए 10 लाख रुपए की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायल यात्रियों के लिए 5 लाख रुपए व सामान्य घायल यात्रियों के लिए एक लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है, मुआवजा राशि का वितरण दक्षिण पूर्व मध्य रेल की टीम द्वारा विभिन्न अस्पतालों में जाकर किया गया.