CG News: एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी,सीएम साय ने दी बधाई
CG News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली एकता परेड 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन किया गया है , झांकी में बस्तर के बदलते स्वरूप का प्रदर्शन किया जाएगा, यह जानकारी भारत सरकार के गृह मंत्रालय से दी गई है, एकता दिवस पर छत्तीसगढ़ के अलावा जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र,मणिपुर,उत्तराखंड, पुडुचेरी, अंडमान – निकोबार द्वीप समूह, एनडीआरएफ और एनएसजी की भी झांकियां शामिल की गई हैं.
मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ राज्य के जनसंपर्क विभाग की टीम को बधाई दी है, सीएम साय ने कहा कि,यह चयन छत्तीसगढ़ राज्य की सांस्कृतिक विविधता, लोक परम्परा और एकता के भाव की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है, राष्ट्रीय एकता दिवस के परेड में प्रस्तुत होने वाली झांकी राज्य की एकता में विविधता की अद्भुत परंपरा को सजीव रूप में प्रदर्शित करेगी.
बस्तर की बदलती पहचान पर केन्द्रित होगी झांकी
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की बदलती पहचान और विकास यात्रा पर केन्द्रित होगी,राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई यह झांकी बस्तर की जनजातीय अस्मिता, पारंपरिक लोकनृत्य, वेशभूषा, ढोकरा धातु कला, आदिवासी चित्रकला और आधुनिक विकास पर प्रदर्शित की जाएगी, झांकी का मुख्य सन्देश बस्तर अब बदलाव की राह पर आधारित होगा कि, इसमें दर्शाया जाएगा कि, जिस भूमि पर कभी संघर्ष और असमानता के दौर देखे गए, आज वह क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और बुनियादी ढांचे के माध्यम से शांति और समृद्धि की नई पहचान बना रहा है.
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस भव्य परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे और चयनित राज्यों की झांकियों का अवलोकन करेंगे.
आयोजन का उद्देश्य
इस आयोजन का उद्देश्य भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता को एक साथ एक मंच पर लेकर लाना है, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की झांकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूत करेगी और देश के सामने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और सामाजिक एकता का उदाहरण प्रस्तुत करेगी.