CG News: छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 का शुभारंभ, निवेशकों के लिए बड़ा अवसर
CG News: छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 4 नवंबर को “छतीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025” का भव्य आयोजन किया रहा है, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम राज्य में स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी सेक्टर को नई दिशा देने के साथ उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी दिलाएगा, “छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025” में निवेशक, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और युवा उद्यमी एक साथ एक हीं मंच पर जुटेंगें.
कई स्टार्टअप हब होंगे शामिल
“छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025” के आयोजन में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ़ इण्डिया और Meity स्टार्टअप जैसे राष्ट्रीय संस्थान भी हिस्सा लेंगें, इस कार्यक्रम में नई तकनीक, नई नीतियों और वैश्विक सहयोग के अवसरों पर चर्चा की जाएगी, प्रदेश की औद्योगिक विकास नीति 2024 – 2030 के तहत कई स्टार्टअप, आईटी और आईटीईएस निवेशकों के लिए सीड फंडिंग, संचालन सहायता और इनक्यूबेशन सपोर्ट जैसे अनेक प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, 4 नवम्बर को आयोजित होने जा रहा “छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025” राज्य में नए आविष्कार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के नए युग की शुरुआत करेगा, यह आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ के युवाओं में स्टार्टअप संस्कृति और तकनीकी उद्यमिता को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि राज्य को न्यू इंडिया के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मिशन में एक प्रमुख भागीदारी के रूप में स्थापित करेगा, यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इण्डिया और स्टार्टअप इण्डिया अभियानों के भावना के समान होगा.