बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड: केमिकल-पेंट फैक्ट्री में लगी आग, धुएं से घिरा इलाका

बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड: केमिकल-पेंट फैक्ट्री में लगी आग, धुएं से घिरा इलाका

बिलासपुर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल और पेंट निर्माण इकाई में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर लपटों और काले धुएं से भर गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं।

गोदाम से उठीं लपटें, केमिकल बना कारण

तिफरा स्थित अनव इंडस्ट्रीज में पेंट, टाइल्स और पुट्टी तैयार की जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब साढ़े 12 बजे गोदाम के पास अचानक आग दिखाई दी। गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील रसायन रखे होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में पूरा इलाका धुएं से ढक गया।

कर्मचारी सुरक्षित, नुकसान का आकलन जारी

घटना के समय कर्मचारी रोजमर्रा के काम में लगे थे। आग लगते ही उन्हें बाहर निकाला गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि फैक्ट्री के भीतर रखे कच्चे माल और तैयार उत्पाद को भारी नुकसान पहुंचा है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आंकलन किया जाएगा।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में विद्युत कार्य चल रहा था। ऐसे में शॉर्ट सर्किट से आग भड़कने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें संयुक्त रूप से जांच में जुटी हैं।

दो महीने में दूसरी बड़ी आग

गौरतलब है कि इसी औद्योगिक क्षेत्र में दो महीने पहले भी बड़ा हादसा हुआ था। मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग में दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। उस घटना में सुपरवाइजर ऋषभ शुक्ला और मजदूर आयुष सूर्यवंशी की जान चली गई थी। बताया गया था कि मोटर से निकली चिंगारी ने तारपीन तेल के टैंकर में आग भड़का दी थी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार दूसरी घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रसायन आधारित इकाइयों में सुरक्षा ऑडिट और आपातकालीन तैयारी को और सख्त किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : RTE प्रतिपूर्ति बढ़ाने की मांग तेज: निजी स्कूल संघ ने शिक्षा मंत्री से की दरें दोगुनी करने की अपील

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home