CG News: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की तैयारियां तेज, बिलासपुर में अरुण साव और दुर्ग में विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

CG News: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की तैयारियां तेज, बिलासपुर में अरुण साव और दुर्ग में विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

CG News: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की तैयारियां तेज, बिलासपुर में अरुण साव और दुर्ग में विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा. राज्य शासन ने कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है. इस दौरान मंत्री, सांसद और विधायक अलग-अलग जिलों में आयोजित समारोहों में शामिल होंगे.

‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी इस बार की थीम

इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है. कार्यक्रमों में राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा. इसके साथ ही स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा.

राज्योत्सव 2026 की तैयारियां तेज : 2 नवंबर को हर जिले में होंगे भव्य  कार्यक्रम, पढ़िए किस जिले में कौन होंगे चीफ गेस्ट - Haribhoomi

बिलासपुर, दुर्ग और अन्य जिलों में ये होंगे मुख्य अतिथि

जारी आदेश के अनुसार, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे. जांजगीर-चांपा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, रायगढ़ में ओपी चौधरी, सरगुजा में रामविचार नेताम, कांकेर में केदार कश्यप, कोरबा में लखनलाल देवांगन और जशपुर में श्याम बिहारी जायसवाल कार्यक्रम में शामिल होंगे. बीजापुर में गुरु खुशवंत साहेब, राजनांदगांव में गजेंद्र यादव और सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी दी गई है.

सांसदों को भी सौंपी गई अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी

राज्योत्सव के लिए कई जिलों में सांसदों को मुख्य अतिथि बनाया गया है. बलौदाबाजार-भाटापारा में बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, कबीरधाम में संतोष पांडेय, बलरामपुर-रामानुजगंज में चिंतामणि महाराज और महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी शामिल होंगे. वहीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, सक्ती में कमलेश जांगड़े, दंतेवाड़ा में महेश कश्यप, बालोद में भोजराज नाग और सुकमा में देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि होंगे.

कई जिलों में विधायक करेंगे समारोह में शिरकत

कोरिया में भैयालाल राजवाड़े, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में अजय चंद्राकर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे. कोंडागांव में लता उसेंडी, नारायणपुर में विक्रम उसेंडी और बस्तर में किरण देव को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में दयालदास बघेल और गरियाबंद में टंकराम वर्मा कार्यक्रम में शामिल होंगे.

1 से 3 नवंबर तक रोशनी से सजेंगे सरकारी भवन

राज्योत्सव के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में सरकारी भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा. संबंधित विभाग अपने बजट से इसकी व्यवस्था करेंगे. आयोजन स्थलों पर सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सफल परियोजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर को जारी आदेश में जिला प्रशासन को मुख्य अतिथियों से समन्वय कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: रामविचार नेताम के ‘नो कमेंट्स’ ने दिलाई कवासी लखमा की याद, स्मृति ईरानी की बैठक में मंत्रियों के कामकाज पर चर्चा

Related Post

One thought on “CG News: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की तैयारियां तेज, बिलासपुर में अरुण साव और दुर्ग में विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: नर्सिंग कॉलेजों में दाखिले का इंतजार बढ़ा, 164 संस्थानों की मान्यता के बीच काउंसलिंग अटकी CG News: स्पेशल ट्रेन नहीं मिली तो कांग्रेस ने बदला प्लान, 30 से ज्यादा बसों से दिल्ली जाएंगे 5 हजार कार्यकर्ता CG Weather News: छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब से भारी बारिश का अलर्ट, बस्तर-सुकमा में स्कूलों की छुट्टी CG News: CGPSC मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका से गायब मिले 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने आयोग को 50 हजार रुपए देने का आदेश दिया CG News: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की तैयारियां तेज, बिलासपुर में अरुण साव और दुर्ग में विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि CG News: रामविचार नेताम के ‘नो कमेंट्स’ ने दिलाई कवासी लखमा की याद, स्मृति ईरानी की बैठक में मंत्रियों के कामकाज पर चर्चा
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home