CG News : छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत: बर्खास्त 2621 B.Ed सहायक शिक्षक बहाल, साइंस लैब असिस्टेंट के पद पर समायोजन
CG News : 126 दिन चले आंदोलन के बाद सीएम विष्णुदेव साय के फैसले से शिक्षकों को मिला न्याय, ग्रामीण बस सेवा योजना को भी मिली हरी झंडी, ये सभी शिक्षक अब सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित किए जाएंगे।
जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के हजारों बर्खास्त B.Ed शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। कैबिनेट की बैठक में 2621 बर्खास्त सहायक शिक्षकों को बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। ये सभी शिक्षक अब सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित किए जाएंगे। यह फैसला नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर 126 दिनों तक चले संघर्ष के बाद आया है।
आन्दोलन के बाद मिली सफलता
आंदोलनकारी शिक्षकों ने सामूहिक मुंडन, अंगारों पर चलकर विरोध और लगातार प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई थी। 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद आंदोलन को समाप्त किया गया था।
कैबिनेट में ग्रामीण बस सेवा योजना शुरू करने का निर्णय भी लिया गया है, जिससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को मजबूती मिलेगी।
राज्य सरकार के इस फैसले को सकारात्मक सामाजिक पहल और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।