CG News: छत्तीसगढ़ कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, 31 अगस्त तक मिलेगा दाखिले का मौका

CG News: छत्तीसगढ़ कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, 31 अगस्त तक मिलेगा दाखिले का मौका

CG News: छत्तीसगढ़ कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, 31 अगस्त तक मिलेगा दाखिले का मौका

CG News: छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है. उच्च शिक्षा विभाग ने एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है. पहले प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित थी, जबकि कुलपति की विशेष अनुमति से 14 अगस्त तक दाखिला दिया जा सकता था. अब नए आदेश के बाद छात्रों को प्रवेश के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है.

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश

नए नियम के अनुसार विद्यार्थी 31 अगस्त तक कॉलेज और विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे. इस चरण में अलग से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. जिन संस्थानों में सीटें खाली हैं, वहां पात्र विद्यार्थियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा. उच्च शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को नई प्रवेश अवधि की जानकारी भेज दी है.

द्वितीय परीक्षा के छात्रों को बड़ी राहत

एडमिशन की तारीख बढ़ाने का फैसला छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की द्वितीय परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद आया है. बारहवीं की द्वितीय परीक्षा में 34 हजार 493 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें करीब 23 हजार छात्र सफल रहे. रिजल्ट आने के बाद इन विद्यार्थियों के सामने कॉलेज में प्रवेश लेने की चुनौती थी. नई तारीख से ऐसे छात्रों को उच्च शिक्षा में दाखिले का अतिरिक्त अवसर मिल गया है.

कम समय के कारण नहीं ले पाए थे प्रवेश

द्वितीय परीक्षा में शामिल अधिकांश विद्यार्थी पूरक श्रेणी से जुड़े थे. कुछ विद्यार्थियों ने मुख्य परीक्षा में पास होने के बावजूद अंकों में सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दी थी. द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद प्रवेश की निर्धारित समय सीमा काफी नजदीक थी, जिसके कारण कई छात्र समय पर दाखिला नहीं ले सके. अब तारीख बढ़ने से इन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है.

खाली सीटों पर मिलेगा सीधा प्रवेश

प्रवेश अवधि बढ़ने से उन कॉलेजों को भी फायदा होगा, जहां अभी सीटें खाली हैं. विद्यार्थी 31 अगस्त तक उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश ले सकेंगे और उन्हें नई मेरिट सूची का इंतजार नहीं करना होगा. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा खत्म होने से पहले संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय से सीटों, जरूरी दस्तावेजों और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेकर अपना दाखिला पूरा कर लें.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ेगा, 15,900 से 30 हजार करने की तैयारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *