CG News : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित: कांकेर के अखिल सेन 98.20% के साथ टॉपर बने
CG News :छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष परीक्षा में कुल 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 1 लाख 94 हजार 906 छात्र सफल घोषित किए गए।
टॉपर की कहानी:
इस साल 98.20% अंकों (491/500) के साथ टॉपर बने हैं कांकेर के अखिल सेन। वे कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र हैं। अखिल एक साधारण परिवार से हैं—उनके पिता की अखबार एजेंसी है और अखिल खुद सुबह अखबार बांटते थे। 10वीं में भी उन्होंने 97.17% अंक प्राप्त किए थे।
महत्वपूर्ण आँकड़े:
• कुल पास प्रतिशत: 81.87%
• छात्राएं: 84.67% सफल
• छात्र: 78.07% सफल• टॉप-10 में कुल 19 छात्र, इनमें से 7 रायपुर से
श्रेणियों के अनुसार सफलता:
• प्रथम श्रेणी: 88,101 छात्र (34.07%)
• द्वितीय श्रेणी: 1,09,185 छात्र (42.22%)
• तृतीय श्रेणी: 11,498 छात्र (4.45%)