CG News: नगरीय क्षेत्रों में जनगणना प्री-टेस्ट शुरू, 17 को बैठक
CG News: रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 25 को राज्य में जनगणना के लिए नगरीय क्षेत्र में प्री-टेस्ट जनगणना के पूर्व परीक्षण के लिए चयनित किया गया है, यह चयन भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय के आदेश पर किया गया है.
8000 जनगणना भवनों को सूचीबद्ध
नगर निगम जोन 10 के अंतर्गत राजस्व विभाग और नगर निवेश विभाग की टीम ने वार्ड क्रमांक 25 में स्थित लगभग 8000 जनगणना भवनों में भवन संख्या डालने और भवनों को सूचीबद्ध करने का काम शुरू कर दिया है, रायपुर नगर निगम के आयुक्त के निर्देश पर, नगर निगम जोन 10 के जोन कमिश्नर के नेतृत्व में एवं नोडल अधिकारी सहायक अभियंता, सहायक नोडल अधिकारी, जोन सहायक राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में जनगणना प्री-टेस्ट का काम किया जा रहा है.
रायपुर नगर निगम ने जोन 10 के चयनित वार्ड के सभी रहवासियों से प्री-टेस्ट जनगणना के पूर्व परीक्षण के कार्य में जनगणना टीम को सहयोग देने की अपील की है, भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय के आदेशानुसार जनगणना निदेशक ने प्रदेश में जनगणना के लिए नगरीय क्षेत्र में प्री-टेस्ट जनगणना के पूर्व परीक्षण के लिए 17 अक्टूबर 2025 को जनगणना निदेशालय में विशेष बैठक बुलाई है.