CG News: बालोद में BJP सांसद भोजराज नाग का बारिश रोकने वाला बयान वायरल, कांग्रेस ने पूछा, महंगाई कब रुकेगी?

CG News: बालोद में BJP सांसद भोजराज नाग का बारिश रोकने वाला बयान वायरल, कांग्रेस ने पूछा, महंगाई कब रुकेगी?

CG News: बालोद में BJP सांसद भोजराज नाग का बारिश रोकने वाला बयान वायरल, कांग्रेस ने पूछा, महंगाई कब रुकेगी?

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भाजपा सांसद भोजराज नाग का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. सांसद ने दावा किया कि उन्होंने बूढ़ादेव और महादेव से प्रार्थना करने के बाद नींबू काटा, जिसके बाद बारिश रुक गई. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सफल हो गया है, अब पानी को गिरना है तो गिरे. उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.

कांकेर से बीजेपी सांसद भोजराज नाग का वीडियो वायरल हो रहा है।

CM के कार्यक्रम में दिया बयान

दरअसल, डौंडीलोहारा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करने पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान खराब मौसम का जिक्र करते हुए सांसद भोजराज नाग ने बारिश रुकने की बात कही. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल रात करीब 12 बजे जारी हुआ था और मौसम पहले से खराब था. इसके बाद उन्होंने बूढ़ादेव और महादेव से प्रार्थना करने की बात कही.

मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करने पहुंचे थे। इस दौरान भोजराम नाग भी मौजूद रहे।

मंच पर गूंजे ठहाके

सांसद ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने नींबू काटकर पानी रोक दिया है और कार्यक्रम सफल हो गया. इसके बाद अब बारिश होनी है तो हो सकती है. सांसद के इस बयान पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अन्य नेताओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आई. सभा में भी लोगों की हंसी और ठहाकों का माहौल बन गया. कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया.

कांग्रेस ने साधा निशाना

सांसद के बयान पर कांग्रेस ने भी तंज कसते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अगर नींबू काटने से बारिश रुक सकती है, तो नींबू काटकर महंगाई भी रोक दीजिए. उन्होंने पेट्रोल और शक्कर की कीमतें कम करने के साथ बिजली के बिल घटाने की बात भी कही. कांग्रेस ने सांसद के दावे को लेकर सरकार पर निशाना साधा.

पहले भी चर्चा में रहे हैं भोजराज नाग

कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद भोजराज नाग इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं. करीब नौ महीने पहले धमतरी में उन्होंने अधिकारियों को लेकर नींबू काटने वाला बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि जनता की समस्याओं पर फोन नहीं उठाने और शिकायतों का समाधान नहीं करने वाले अधिकारियों के लिए नींबू काटेंगे. अब बारिश रोकने से जुड़े उनके नए बयान ने एक बार फिर राजनीतिक चर्चा को तेज कर दिया है.

यह भी पढ़ें : CG News: राज्यपाल पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने 2 आरोपियों को शर्तों पर दी राहत

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *