CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड का बड़ा फैसला: 12वीं हिंदी पेपर रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा
CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर को निरस्त कर दिया है, यह फैसला पेपर लीक के दावों के बाद लिया गया है, कक्षा 12वीं की हिंदी परीक्षा पहले 14 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी.

नई परीक्षा तिथि घोषित
मंडल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि, अब हिंदी विषय की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी, छात्रों को नई तिथि के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी गई है, NSUI ने दावा किया था कि, परीक्षा से पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप्स में कुछ सवाल वायरल हुए थे, इस दावे के बाद मामला तूल पकड़ गया.
छात्रों के भविष्य पर असर
मामले की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, साइबर सेल द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि लीक के स्रोत का पता लगाया जा सके, इस मुद्दे पर NSUI ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, संगठन ने बोर्ड कार्यालय का घेराव भी किया, पेपर रद्द होने से छात्रों में चिंता जरूर बढ़ी है, लेकिन बोर्ड का यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.