CG News :अरपा तट पर 2 लाख वर्गफीट का पंडाल, 25 फीट ऊंची मातारानी की प्रतिमा विराजित की गई
CG News: बिलासपुर जिले के गोंड़पारा सुभाष नगर में इस बार प्रदेश का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल आयोजित किया जा रहा है, वहीं पंडाल में 25 फीट ऊंची मातारानी की प्रतिमा भी विराजित की जा रहीं हैं, पंडाल की समिति द्वारा इस बार दुर्गा पूजा को लेकर कई विशेष तैयारियां की गईं हैं|
स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजन
दरअसल , इस बार गोंड़पारा सुभाष नगर के आदर्श दुर्गोत्सव समिति ने अपने दुर्गा स्थापना के 50 साल पूरे किए हैं, इसलिए इस बार समिति के आयोजकों ने स्वर्ण जयंती को खास बनाने के लिए 2 लाख वर्गफीट में पंडाल तैयार किया है और इसमें 25 फीट ऊंची दुर्गा माता की प्रतिमा भी विराजित की है, आयोजकों का मानना है कि,ये पंडाल प्रदेश का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल है,इसके लिए उन्होंने खास तैयारियां भी की हैं |
नवरात्री की विशेष तैयारियां
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि,इस बार पंडाल को आकर्षण बनाने के लिए राजस्थानी कलाकृति का उपयोग किया है और पंडाल महलनुमा बनाया है, इस बार 10 दिन तक अलग – अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें न सिर्फ छत्तीसगढ़ी कलाकार बल्किं कोलकाता ,रायपुर ,दुर्ग – भिलाई और अन्य शहरों के कलाकर भी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगें, नवरात्री की शुरुआत हरदेव लाल मंदिर से चुनरी यात्रा निकाल कर की जाएगी, इस बार समिति द्वारा ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है, वहीं इस बार पंडाल में अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है, इसलिए पुलिस व प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं |
यातायात पुलिस ने शहर के दुर्गा पंडालों का सर्वे किया है, जहां अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है, वहाँ अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, इसके अलावा वाहनों की पार्किंग के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है|