CG News: शीतकालीन विधानसभा सत्र का प्रभाव, शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द

CG News: शीतकालीन विधानसभा सत्र का प्रभाव, शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द

CG News: शीतकालीन विधानसभा सत्र का प्रभाव, शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र को देखते हुए सरकारी दफ्तरों में शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है, लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि, विधानसभा में विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर समय पर तैयार किया जाए, इसी कारण सभी संबंधित कार्यालय सप्ताहांत में भी खुले रहेंगे.

नवा रायपुर में चलेगा सत्र

इस बार शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा और यह नवा रायपुर स्थित नई विधानसभा भवन में आयोजित होगा, चार दिवसीय इस सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है, जिनका सीधा संबंध जनता की समस्याओं से है.

विधायकों ने पूछे 628 सवाल

आगामी सत्र के लिए विधायकों ने कुल 628 प्रश्न सबमिट किए हैं,

  • 604 सवाल ऑनलाइन सबमिट
  • 24 सवाल ऑफलाइन जमा

ये सवाल मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था, धान खरीदी, सड़क सुधार, राशन वितरण, और प्रशासनिक अनियमितताओं से जुड़े हैं, उम्मीद है कि, इन विषयों पर सदन में जोरदार बहस देखने को मिलेगी.

‘छत्तीसगढ़ विज़न 2047’ पर चर्चा

सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल नहीं होगा, इसके स्थान पर राज्य सरकार के दीर्घकालिक विकास रोडमैप ‘छत्तीसगढ़ विज़न 2047’ पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, इसके बाद सोमवार से बुधवार तक नियमित कार्यवाही चलेगी, जिसमें प्रश्नकाल, शून्यकाल और विधायी गतिविधियाँ शामिल रहेंगी.

यह भी पढ़ें : CG News: शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू, छत्तीसगढ़ विज़न पर चर्चा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home