CG News : शिक्षा विभाग ने बदला आदेश, निजी स्कूलों को परीक्षा कराने की मिली राहत
CG News : रायपुर में शिक्षा विभाग ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर अपने पहले जारी आदेश में संशोधन किया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार अब निजी स्कूल पहले की तरह लोकल कक्षाओं की परीक्षाएं स्वयं आयोजित कर सकेंगे।
पहले आदेश से फैला था भ्रम
इससे पहले जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों की परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए गए थे, जिससे निजी स्कूलों में भ्रम और असमंजस की स्थिति बन गई थी।
निजी स्कूल खुद कराएंगे लोकल परीक्षाएं
संशोधित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निजी स्कूलों की लोकल कक्षा की परीक्षाओं का संचालन स्कूल प्रबंधन ही करेगा, जैसा पहले होता रहा है।
शासकीय और आत्मानंद स्कूलों की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को
वहीं शासकीय स्कूलों और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की परीक्षाओं की जिम्मेदारी अब जिला शिक्षा अधिकारियों को दी गई है।

आदेश से स्थिति हुई स्पष्ट
लोक शिक्षण संचालनालय के इस संशोधित पत्र के बाद परीक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। निजी स्कूलों को इससे राहत मिली है, जबकि शासकीय और आत्मानंद स्कूलों में परीक्षाएं जिला स्तर पर संचालित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें : CG News : बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 12 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण