CG News: रायगढ़ नगर निगम ने लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

CG News: रायगढ़ नगर निगम ने लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

CG News: रायगढ़ नगर निगम ने लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

CG News:  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में कार्यों में लापरवाही और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ निगम ने कड़ा कदम उठाया है। सफाई कार्य में लगातार लापरवाही बरतने वाली कंपनी नीलामेश मेन पावर प्राइवेट लिमिटेड को अगले तीन सालों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इसी तरह सीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता और समय सीमा का पालन न करने पर यशराज स्टील्स फर्म को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है।

सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा जारी

निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देशन में शहर में चल रहे नाला-नाली, सीसी सड़क, चबूतरा, सामुदायिक भवन निर्माण, मरम्मत और डामरीकृत सड़कों समेत सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान प्रत्येक कार्य की प्रगति की जानकारी संबंधित उप-अभियंता, सहायक अभियंता और कार्यपालन अभियंता से ली जा रही है।

सफाई ठेकेदार की लापरवाही

नीलामेश मेन पावर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। शिकायतों में लगातार निर्देशों का पालन न करना, कर्मचारियों का वेतन और ईपीएफ समय पर जमा न करना, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराना जैसी अनियमितताएं सामने आईं।

निगम ने एजेंसी का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है और उसकी अमानत राशि भी राजसात कर ली गई है। एजेंसी ने वित्तीय कठिनाई का हवाला दिया, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर श्रमिक लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं किया।

कर्मचारियों के वेतन और सुरक्षा की अनदेखी

वार्ड क्रमांक 40 में 26 लाख रुपये के सीसी सड़क निर्माण कार्य और वार्ड 29 में निर्माण कार्यों में लेटलतीफी तथा गुणवत्ताहीन काम पाए जाने पर यशराज स्टील्स फर्म को भी ब्लैकलिस्ट किया गया। अनुबंध के अनुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख तक सफाई कर्मचारियों को वेतन देना अनिवार्य था। लेकिन कंपनी ने सितंबर 2025 से जनवरी 2026 तक लगातार भुगतान में देरी की। इसके अलावा सुरक्षा जैकेट, एप्रन और फोटोयुक्त पहचान पत्र भी कर्मचारियों को उपलब्ध नहीं कराए गए।

निगम की सख्ती जारी रहेगी

निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता और समय सीमा का उल्लंघन करने वाली एजेंसियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया को निर्देश दिया है कि जो भी ठेकेदार नियमों का पालन नहीं करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है|

यह भी पढ़ें: CG News: बिलासपुर में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.