CG News :महिला शिक्षक ने छात्रा को अगरबत्ती से जलाया,जांच के निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बदसलूकी रुकने का नाम नहीं ले रही है, एक बार फिर स्कूल में एक मासूम छात्रा से बदसलूकी का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला शिक्षक ने KG – 2 में पढ़ने वाली छात्रा को अगरबत्ती से जलाया, मामला सामने आने पर बाल संरक्षण आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, मामला रायपुर के सुन्दर नगर में स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी का है, जहां एक महिला टीचर ने KG – 2 में पढ़ने वाली छात्रा को अगरबत्ती से जलाया, इस बात की जानकारी बच्ची ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से इस बात का जवाब माँगा तो वे इस बात से मुकर गए और कहा कि, स्कूल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है |
परिजनों ने इस मामले में महिला शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, वहीं अन्य परिजनों ने भी उनके बच्चों के साथ किए गए क्रूरता की जानकारी दी और महिला शिक्षक के इस व्यवहार की अवहेलना की ,मामला सामने आने के बाद राज्य बाल संरक्षण आयोग ने इस बात को गंभीरता से लिया और डॉ. वर्णिका शर्मा ने राज्य बाल संरक्षण समिति को जल्द-से-जल्द जांच के आदेश दिए और दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं, वहीं स्कूल प्रबंधन ने भी परिजनों के दबाव के कारण महिला शिक्षक को निलंबित कर दिया है |