CG News: बिलासपुर में नाच विवाद से शुरू हुआ झगड़ा, युवक की शादी में हुई हत्या

CG News: बिलासपुर में नाच विवाद से शुरू हुआ झगड़ा, युवक की शादी में हुई हत्या

CG News: बिलासपुर में नाच विवाद से शुरू हुआ झगड़ा, युवक की शादी में हुई हत्या

CG News: बिलासपुर के बरतोरी में शादी समारोह के दौरान नाचते समय हाथ टकराने पर विवाद हुआ, जिसमें एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 4 नाबालिग शामिल हैं।

शादी समारोह में हाथ टकराने से विवाद

बिलासपुर के बरतोरी में 28 नवंबर की शाम शादी समारोह के दौरान नाचते समय दो युवकों के हाथ टकराने से विवाद शुरू हो गया। दूल्हे के घर वाले और उनके दोस्त नाच रहे थे। संदीप निषाद ने कुश यादव को गालियां देते हुए थप्पड़ मार दिया। इसके बाद संदीप के अन्य दोस्त भी शामिल होकर कुश को घेर लिया और मारपीट की।

बीच बचाव में हुई हत्या

बीच-बचाव के लिए कुश का चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव आए। आरोप है कि सभी ने उन्हें धमकी देते हुए हमला किया। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर बड़कू के सीने, माथे और आंख के नीचे तीन ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण बड़कू रास्ते में ही दम तोड़ दिए।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

घटना की जानकारी मिलते ही बिल्हा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। शनिवार देर रात तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 2 बालिग और 4 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े: CG News: दुर्ग बाल गृह से 7 नाबालिग फरार हुए फरार

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home