CG News: बिलासपुर में छात्राओं के साथ गलत हरकत, अभिभावकों का फूटा गुस्सा
CG News: बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के बेलसरी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक संदीप कुमार घृतलहरे पर बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार और छात्राओं से अनुचित छूने के आरोप सही पाए गए। डीईओ विजय तांडे ने जांच के आधार पर उन्हें तत्काल निलंबित किया। अभिभावक कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
तखतपुर में शिक्षक का शर्मनाक कृत्य
बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड स्थित बेलसरी प्राथमिक शाला के शिक्षक संदीप कुमार घृतलहरे को छात्राओं के साथ बैड टच और बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का दोषी पाया गया है। शिकायत मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विजय तांडे ने तत्काल जांच टीम गठित की, जिसमें शिक्षक पर लगे आरोप सही पाए गए।
शिक्षकीय गरिमा के विपरीत आचरण
जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में शिक्षक के व्यवहार को अत्यंत निंदनीय और शिक्षकीय मर्यादा के खिलाफ बताया। रिपोर्ट के अनुसार, उनका आचरण बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा था। समिति ने शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की है।
निलंबन के बाद ग्रामीणों में रोष
घटना से बेलसरी और आसपास के क्षेत्रों के अभिभावकों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से आरोपी शिक्षक पर कठोर दंड की मांग की है और स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने शिक्षक संदीप कुमार घृतलहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।