CG News: बालोद में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी, सर्वर डाउन होने से बुकिंग ठप; एजेंसियों ने कहा– जल्द सामान्य होगी स्थिति

CG News: बालोद में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी, सर्वर डाउन होने से बुकिंग ठप; एजेंसियों ने कहा– जल्द सामान्य होगी स्थिति

CG News: बालोद में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी, सर्वर डाउन होने से बुकिंग ठप, एजेंसियों ने कहा– जल्द सामान्य होगी स्थिति

CG News: बालोद जिले में पहली बार घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सर्वर और ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण गैस बुकिंग ठप हो गई थी, जिससे उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई, हालांकि जिला प्रशासन और गैस एजेंसियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

ऑनलाइन सिस्टम ठप होने से बनी स्थिति

बालोद के गोविंद इंडेन गैस एजेंसी के संचालक संजोग टावरी ने बताया कि ऑनलाइन सिस्टम ठप होने के कारण यह समस्या पैदा हुई, उन्होंने कहा कि शुक्रवार से ऑनलाइन बुकिंग फिर से शुरू हो गई है और उपभोक्ताओं को ओटीपी भी मिलने लगा है, आने वाले कुछ दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है, उन्होंने यह भी बताया कि थोड़ी परेशानी ऊपर से सप्लाई में भी हो रही है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए मची होड़, सर्वर डाउन होने से बुकिंग और डिलीवरी ठप

गैस एजेंसी में लगी उपभोक्ताओं की भारी भीड़

शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित गैस एजेंसी में घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए हजारों उपभोक्ता पहुंच गए, कई लोगों ने गैस सिलेंडर से भरे वाहन को भी घेर लिया, इस दौरान लगभग 800 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित किए गए, जिले की 11 गैस एजेंसियों के माध्यम से शनिवार को करीब 2800 घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण किया गया, जिले में लगभग ढाई लाख गैस कार्डधारी उपभोक्ता हैं.

अफवाहों से बढ़ी गैस की मांग

गैस सिलेंडर की किल्लत की खबर फैलते ही लोग घबरा गए और पहले से ही गैस का स्टॉक रखने के लिए एजेंसियों में पहुंचने लगे, पहले जहां एक दिन में करीब 500 सिलेंडर का वितरण होता था, वहीं तकनीकी समस्याओं के बाद अब प्रतिदिन लगभग 1000 सिलेंडर तक वितरण किया जा रहा है.

एक दिन में 2800 उपभोक्ताओं को मिला गैस सिलेंडर, रोजाना 500 के मुकाबले 1000 सिलेंडर का वितरण | 2800 Consumers Received Gas Cylinders In A Day Up From 500 Per Day With 1000 Cylinders Distributed

तीन दिन तक नहीं हो पाई बुकिंग

गैस एजेंसी का कार्यालय मंगलवार को बंद था और इसके बाद बुधवार से शुक्रवार तक लगातार तीन दिन सर्वर डाउन रहने के कारण एक भी उपभोक्ता गैस बुकिंग नहीं करवा सका, उपभोक्ताओं ने एजेंसी द्वारा दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल कर बुकिंग करने की कोशिश की, लेकिन ओटीपी नहीं मिलने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी.

उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल

कुछ उपभोक्ताओं ने स्थिति पर सवाल भी उठाए, उपभोक्ता राजेंद्र निषाद और रेनू यादव का कहना है कि यदि सब कुछ सामान्य है तो इतनी भीड़ क्यों लग रही है, वहीं गैस एजेंसी के अनुसार, यदि गैस सिलेंडर की खेप सुबह पहुंच जाती तो इतनी भीड़ नहीं लगती, लेकिन सिलेंडर शाम को आने के कारण यह स्थिति बनी.

होटलों में घरेलू गैस का उपयोग

घरेलू गैस की किल्लत के बीच जिला खाद्य विभाग ने होटलों में छापेमार कार्रवाई की, तुलसी राम ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए, अधिकारियों ने बताया कि, होटलों में घरेलू गैस का उपयोग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

कमर्शियल गैस की कमी से होटल संचालक परेशान

इधर होटल संचालकों को कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, एजेंसी संचालक संजोग टावरी ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति मंगलवार के बाद फिर से शुरू होने की संभावना है, प्रशासन का कहना है कि गैस की आपूर्ति नियमित रूप से जारी है और सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है.

यह भी पढ़ें : CG News: दुर्ग में पुलिस और भाजपा नेता के भाई के बीच मारपीट का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: नामांकन रद्द होने पर सियासी बवाल, कांग्रेस का चुनाव आयोग पर आरोप, दिल्ली में धरना CG News: हाईकोर्ट के आदेश पर रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब तय स्थानों पर ही खिलाया जाएगा स्ट्रीट डॉग्स को खाना CG News: बिजली के लिए ग्रामीणों ने खून से लिखा पत्र, गरियाबंद के 48 गांवों की PM मोदी से भावुक अपील CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में 3500 नौकरियां, ₹2 लाख तक वेतन के साथ रहने-खाने की सुविधा CG News: नीति आयोग की बैठक में गूंजेगा बस्तर मॉडल, नक्सलमुक्त विकास की पूरी योजना PM मोदी के सामने रखेगा छत्तीसगढ़ CG News: IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त, वन विभाग में भी 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
panel21.com - panel21 Resources and Information.