CG News: बलौदाबाजार को 195 करोड़ की सौगात, CM साय ने किया लोकार्पण
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4 दिसंबर को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित समारोह में 195 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 192 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, कार्यक्रम के दौरान जिले के लिए कई नई घोषणाएँ भी की गईं, जिनसे शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा.
सरकारी कॉलेज और सड़क विकास कार्य
मुख्यमंत्री साय ने सुहेला में नए सरकारी कॉलेज की स्थापना की घोषणा की, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी, इसके साथ ही सुहेला तिगड्डा क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़कों पर एक-एक किलोमीटर तक डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट लगाने की भी मंजूरी दी गई.
स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाओं का विस्तार
कार्यक्रम में तिल्दा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु 2 करोड़ 50 लाख रुपये और बलौदाबाजार में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, इसके साथ ही जिले के 50 धान उपार्जन केंद्रों में किसान शेड भी बनाए जाएंगे, जिससे किसानों को सुविधाएँ मिलेंगी.
आवास और नल-जल योजनाएँ
लोकार्पित परियोजनाओं में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 12 करोड़ 87 लाख की लागत से बने 1073 प्रधानमंत्री आवास प्रमुख हैं, इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कई गांवों में लगभग 8 करोड़ रुपये की नलजल योजनाओं का शुभारंभ भी किया गया.
पानी और मुफ्त बिजली पहुंचाना लक्ष्य: CM साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार जनहित में वचनबद्ध होकर कार्य कर रही है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं, हर घर पक्का आवास, शुद्ध पेयजल और मुफ्त बिजली का उल्लेख किया, सीएम ने धान खरीदी पर बोनस, तेंदूपत्ता संग्रहण दर वृद्धि, महतारी वंदना योजना और पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं को सरकार की महत्वपूर्ण सफलताएँ बताया.
बड़ी परियोजनाओं का भूमिपूजन
मुख्य भूमिपूजन कार्यों में शामिल हैं,
- बलौदाबाजार–रिसदा–हथबंद मार्ग का मजबूतीकरण: 49 करोड़ 17 लाख रुपये
- रिसदा बायपास निर्माण: 20 करोड़ 98 लाख रुपये
- बलौदाबाजार में इंडोर स्टेडियम परिसर का निर्माण: 15 करोड़ 59 लाख रुपये
इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क सुविधा, खेल सुविधाएँ और कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा.
उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे, उन्होंने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में तेज गति से हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला.