CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! पुलिस और वन विभाग के कई अफसरों के तबादले जल्द

CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! पुलिस और वन विभाग के कई अफसरों के तबादले जल्द

CG News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! पुलिस और वन विभाग के कई अफसरों के तबादले जल्द

CG News: छत्तीसगढ़ में पुलिस और वन विभाग में बड़े स्तर पर तबादलों की तैयारी अंतिम चरण में है। बस्तर आईजी की एनआईए प्रतिनियुक्ति और प्रधान मुख्य वन संरक्षक की सेवानिवृत्ति के बाद सूची जारी हो सकती है। कई जिलों के एसपी, आईजी, डीएसपी और भारतीय वन सेवा अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलने की संभावना है।

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रतीक्षित पुलिस विभाग की तबादला सूची अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, बस्तर आईजी पी. सुंदरराज के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया तेज होगी। प्रस्तावित सूची में पुलिस महानिरीक्षक (IG), पुलिस अधीक्षक (SP), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), डीएसपी, एसडीओपी और निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश के करीब 16 जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, 61 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर,  देखिए पूरी लिस्ट

16 जिलों के एसपी और चारों रेंज के आईजी हो सकते हैं प्रभावित

सूत्रों के मुताबिक रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, रायपुर ग्रामीण, दुर्ग, धमतरी, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बेमेतरा, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर समेत कई जिलों में पुलिस नेतृत्व बदलने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के सभी चार पुलिस रेंज के आईजी भी इस फेरबदल से प्रभावित हो सकते हैं। पुलिस मुख्यालय ऐसे अधिकारियों की सूची पर विशेष रूप से विचार कर रहा है, जो एक ही स्थान पर दो वर्ष या उससे अधिक समय से पदस्थ हैं। निरीक्षक से पदोन्नत होकर डीएसपी बने अधिकारियों की नई पदस्थापना भी इसी सूची में शामिल होने की संभावना है।

 

वन विभाग में भी नई टीम की तैयारी

वन विभाग में भी बड़े प्रशासनिक बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगले महीने प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनिल साहू के सेवानिवृत्त होने के बाद नए वन बल प्रमुख के नेतृत्व में नई टीम बनाई जाएगी। इस बीच सात भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए जा चुके हैं। राजेश कुमार चंदेले, विवेकानंद झा, आलोक कुमार, रामअवतार दुबे, लक्ष्मण सिंह, स्टायलो मंडावी, निर्मला खेस और अनिमेष गोवर्धन सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अंतिम मंजूरी के बाद पुलिस विभाग की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची भी जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े: CG News: रायपुर में महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, परिवारों की लाखों की बचत

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home