CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, 51 दिन की डेडलाइन पर फोकस

CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, 51 दिन की डेडलाइन पर फोकस

CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, 51 दिन की डेडलाइन पर फोकस

CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं, राजधानी के मेफेयर होटल में वे नक्सलवाद को लेकर हाईलेवल समीक्षा बैठक कर रहे हैं, इस बैठक को नक्सल उन्मूलन की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है.

Latest Chhattisgarh News Today in Hindi: छत्तीसगढ़ न्यूज़, छत्तीसगढ़  समाचार, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें

पहले सेशन में इंटेलिजेंस और विकास कार्यों की समीक्षा

मीटिंग के पहले सत्र में इंटेलिजेंस इनपुट्स, सुरक्षा अभियानों और नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई, अमित शाह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि, सिक्योरिटी सेंट्रिक स्ट्रेटजी, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, नक्सली फाइनेंशियल नेटवर्क पर कार्रवाई और आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं.

31 मार्च 2026 की डेडलाइन, बचे सिर्फ 51 दिन

अमित शाह ने दोहराया कि, 31 मार्च 2026 से पहले देश से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा किया जाएगा, इस समयसीमा में अब केवल 51 दिन शेष हैं, उन्होंने कहा कि, जो छत्तीसगढ़ कभी नक्सली हिंसा का केंद्र था, आज वह विकास और अवसरों का प्रतीक बन चुका है.

दूसरे सेशन में नक्सल प्रभावित इलाकों पर मंथन

मीटिंग के दूसरे सत्र में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति, कानून व्यवस्था और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी, बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कई राज्यों के डीजीपी, एसीएस गृह, CRPF और अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं, गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, 31 मार्च 2026 से पहले यह संभवतः नक्सलवाद पर आखिरी बड़ी रणनीतिक बैठक है, इसमें आगे के अभियानों और निर्णयों की रूपरेखा तय की जाएगी.

पंडुम महोत्सव के समापन में होंगे शामिल

दौरे के दौरान अमित शाह बस्तर में पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, माना जा रहा है कि, इस बैठक के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा अभियान और तेज किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : बिलासपुर एयरपोर्ट को मिली नाइट लैंडिंग की मंजूरी: अब खराब मौसम और रात में भी उड़ान संभव, नए रूट जुड़ने की तैयारी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.