CG News: छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती पर मुख्यमंत्री साय ने अपनाया कड़ा रुख
CG News: प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि, राज्य के किसी भी क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती नहीं होनी चाहिए.

जीरो टॉलरेंस नीति और कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और कारोबार के प्रति सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है, ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए गए हैं.
दुर्ग और बलरामपुर में अवैध अफीम की खेती के मामले
बीते दिनों दुर्ग और बलरामपुर जिलों में अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आए, दुर्ग जिले की खजुरी पंचायत के तुर्रीपनी गांव में लगभग ढाई से तीन एकड़ में अफीम की फसल उगाई जा रही थी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने फसल जब्त कर जांच शुरू की, दुर्ग के समोदा क्षेत्र में भी 5 एकड़ 62 डिसमिल में अफीम की खेती पाई गई, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई, आसपास की कपास फसलों का भी सर्वे किया जाएगा और इतने बड़े पैमाने पर खेती कैसे हो रही थी, इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.