CG News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बने बिहार राज्यसभा चुनाव के पर्यवेक्षक

CG News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बने बिहार राज्यसभा चुनाव के पर्यवेक्षक

CG News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बने बिहार राज्यसभा चुनाव के पर्यवेक्षक

CG News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह निर्णय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा लिया गया, विजय शर्मा चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय नेताओं एवं विधायकों के साथ समन्वय की निगरानी करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उनके संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सक्रियता के कारण यह जिम्मेदारी उनके लिए उपयुक्त है।

संगठन में बढ़ता कद

भाजपा संगठन के अनुसार, विभिन्न राज्यों में वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया जा रहा है ताकि राज्यसभा चुनाव सुचारू रूप से संचालित हो सके। विजय शर्मा की नियुक्ति को संगठन में उनके बढ़ते राजनीतिक कद के रूप में भी देखा जा रहा है।

बिहार की राजनीति का संदर्भ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 मार्च 2026 को राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। यह संकेत माना जा रहा है कि वे राज्य की राजनीति को अलविदा कह सकते हैं और केंद्र स्तर पर सक्रिय हो सकते हैं। उन्होंने अभी अपने CM पद से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन किसी भी समय यह बदलाव संभव है, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की नियुक्ति बिहार राज्यसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति को मजबूत करने के लिए अहम कदम मानी जा रही है। उनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सुचारू और प्रभावी तरीके से संचालित होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : CG News: गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने रायपुर में किया विरोध प्रदर्शन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home