CG News: आंगनबाड़ी भर्ती 2026: अब पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, जानें आवेदन का आसान तरीका
CG News: महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है, अब सभी नियुक्तियां पूरी तरह ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से की जाएंगी, संबंधित परियोजना कार्यालय द्वारा खाली पदों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया जाएगा.
भर्ती प्रक्रिया होगी पारदर्शी और समयबद्ध
जिला कार्यक्रम अधिकारी टिक्वेंद्र जटवार ने बताया कि, नई व्यवस्था का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, त्रुटिरहित और समयबद्ध बनाना है, विभाग का मानना है कि, डिजिटल प्रणाली से चयन प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष और सरल होगी.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा,
आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है,
1. वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ पर जाएं,
2. ‘Candidate Login’ विकल्प चुनें,
3. पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें,
4. मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करें,
5. लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में ‘पद के लिए आवेदन करें’ पर क्लिक करें,
6. जिला, शहरी/ग्रामीण क्षेत्र, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और संबंधित पद का चयन करें.
आवेदन पत्र भरते समय रखें सावधानी
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरना होगा, निर्धारित प्रारूप में सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट किया जा सकेगा.
दावा-आपत्ति की भी सुविधा
यदि आवेदन प्रक्रिया के दौरान पात्रता, अंक गणना या अन्य किसी विषय पर आपत्ति हो, तो अभ्यर्थी ‘दावा-आपत्ति’ पेज के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, विभाग का कहना है कि, नई ऑनलाइन प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, आसान और व्यवस्थित बनेगी, इससे अभ्यर्थियों को समय की बचत होगी और चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सकेगी.