CG News: अमेरिका-इजराइल की जंग से LPG सिलेंडर की किल्लत, छत्तीसगढ़ में प्रशासन ने 350 से अधिक सिलेंडर जब्त किए
CG News: अमेरिका-इजराइल के तनाव के कारण देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत देखी जा रही है, छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, सरगुजा समेत अन्य जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हैं, सर्वर ठप होने के कारण ऑनलाइन और मिस्ड कॉल बुकिंग भी बंद है, बुकिंग के बाद सिलेंडर की डिलीवरी में 10-12 दिन का विलंब बताया जा रहा है.
कालाबाजारी और जमाखोरी पर प्रशासन की कार्रवाई
रायपुर में प्रशासन ने एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 350 से अधिक सिलेंडर जब्त किए, बिलासपुर में भी किचन केयर और किराना स्टोर में छापेमारी कर 126 घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए, जांच में गैस निकालने के उपकरण भी मिले.

मुख्य क्षेत्रों में छापेमारी और जब्ती
• रायपुर: धरसींवा विकासखंड, सेजबहार स्थित कमल होटल में 8 सिलेंडर और बाबूलाल चिकन सेंटर में 3 सिलेंडर जब्त, अभनपुर-नवापारा में रवि ग्लास एंड प्लाइवुड से 26 घरेलू, 6 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त.
• बिलासपुर: कोनी और सिरगिट्टी क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 126 सिलेंडर जब्त.
• जांजगीर-चांपा: होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडर का अवैध उपयोग पकड़ा गया, करणी भोजनालय, पंजाब हवेली, होटल सोना, पराठा हाउस से सिलेंडर और गैस उपकरण जब्त.
• धमतरी: ओम डेयरी और राजलक्ष्मी होटल से चार घरेलू सिलेंडर, इंडेन व एचपी सिलेंडर, गैस चूल्हा, पाइप और रेगुलेटर बरामद.
व्यापारी और उपभोक्ता पर प्रभाव
गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण इलेक्ट्रॉनिक इंडक्शन की बिक्री में 10-20% तक इजाफा हुआ है, रायपुर के मालवीय रोड इलेक्ट्रॉनिक बाजार में इंडक्शन की कीमत 2,000 से 4,500 रुपए तक है, लोग ब्रांडेड इंडक्शन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
कानूनी कार्रवाई और नियम उल्लंघन
संबंधित संचालकों के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (वितरण और विनियमन) आदेश 2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत केस दर्ज किए गए, खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया कि, घरेलू सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए हैं और व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है, जिले में नियमित जांच और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.