CG News: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का 6वां दीक्षांत समारोह: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी स्नातकों को प्रेरणा

CG News: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का 6वां दीक्षांत समारोह: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी स्नातकों को प्रेरणा

CG News: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का 6वां दीक्षांत समारोह: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी स्नातकों को प्रेरणा

CG News: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर का छठा दीक्षांत समारोह पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे, इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 64 शोधार्थियों को शोध उपाधि, 92 गोल्ड मेडल और 36,950 स्नातक व स्नातकोत्तर उपाधि प्रदान की गई.

पूर्व राष्ट्रपति ने छात्रों को दी प्रेरणा

मुख्य अतिथि रामनाथ कोविंद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, स्नातक होना शिक्षा की पूर्णता नहीं, बल्कि निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य है, उन्होंने कहा कि, युवा भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के ऐतिहासिक साक्षी और भागीदार हैं, पूर्व राष्ट्रपति ने विशेष रूप से कहा कि, बेटियां शिक्षा में कई बार बेटों से आगे निकल रही हैं और स्वर्ण पदक विजेताओं में भी उनकी संख्या उल्लेखनीय है, उन्होंने छात्रों से अपने सपनों को साकार करने, भारतीय संस्कृति, मूल्यों और योग-वैज्ञानिक विरासत को अपनाने का आह्वान किया.

राज्यपाल डेका ने दी अनुशासन की सीख

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि, जीवन में चुनौतियां आती हैं और कभी-कभी गिरना भी पड़ता है, लेकिन हर बार उठकर आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है, उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि, अनुशासन जीवन में सफलता की मजबूत नींव है, राज्यपाल ने मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देते हुए कहा कि, योग, ध्यान और नियमित शारीरिक गतिविधि जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने सफलता का मंत्र दिया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, सफलता केवल डिग्री से नहीं, बल्कि सीखने की निरंतर इच्छा से तय होती है, उन्होंने बताया कि, युवा जो अपनी संस्कृति की जड़ से जुड़े रहकर तकनीक, नवाचार और मेहनत का मार्ग अपनाते हैं, वही भविष्य का भारत बनाएंगे, मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की डिजिटल सेवाओं, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और आधुनिक पाठ्यक्रमों की सराहना की.

अकादमिक और नवाचार पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि, विश्वविद्यालयों को राज्य की जरूरत के अनुसार कृषि विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक संरचना, भाषा-साहित्य और तकनीकी नवाचार के क्षेत्रों में शोध को प्रोत्साहित करना चाहिए, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और 20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की स्वीकृति की जानकारी दी.

विश्वविद्यालय की पत्रिका का विमोचन

दीक्षांत समारोह में त्रैमासिक पत्रिका ‘कन्हार’ का भी विमोचन किया गया, कुलपति डॉ. अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने स्वागत भाषण दिया, समारोह में विधायक, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: 3 सरकारी राशन दुकानें निलंबित, अनियमितताओं पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home