भेड़ियों के आतंक के बाद तेंदुए का ‘अटैक’; यूपी के इस गांव में दहशत का माहौल

उत्तर प्रदेश में खूंखार जानवरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कई दिनों से बहराइच और सीतापुर में आदमखोर भेड़ियों का खौफ देखने को मिल रहा था। भेड़ियों का साया अभी पूरी तरह से हटा भी नहीं कि महाराजगंज में तेंदुए का खतरा मंडराने लगा है। खेत में काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। इसके बाद से तेंदुआ शिकार की तलाश में है, तो गांव वाले भी डरे-सहमें घर में बंद हैं।

किसान को किया घायल

दरअसल महाराजगंज जनपद के सोहगीबरवा जंगल से एक तेंदुआ गांव में घुस आया है। यहां के नौतनवा थाना क्षेत्र में स्थित रामनगर गांव पर आदमखोर तेंदुए का साया मंडरा रहा है। कुछ दिन पहले तेंदुए ने एक किसान को अपना शिकार बनाना चाहा, मगर आसपास लोगों के पहुंचने पर तेंदुआ वहां से भाग निकला। तेंदुए के चंगुल में फंसा किसान बुरी तरह से घायल है। वहीं तेंदुए के मुंह में भी इंसान का खून लग चुका है और वो किसी ना किसी को अपना शिकार बनाने की ताड़ में है। तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव के आसपास ही मंडरा रहा है। तेंदुए की दहाड़ से गांव में दहशत का माहौल है।

गांव वालों ने सुनाई आपबीती

गांव वालों का कहना है कि कुछ दिन पहले तक सब ठीक था। मगर जब से बहराइच और सीतापुर में भेड़ियों का आतंक शुरू हुआ है, यहां से सटे महाराजगंज के गांव में भी तेंदुआ घुस आया है। गांव के लोग काफी डरे-सहमे हैं। तेंदुए के डर से लोग रात को भी पहरा दे रहे हैं। लाठी और डंडों से लैस गांव वाले झुंड में घर से बाहर निकलते हैं। ना सिर्फ रात बल्कि दिन में भी गांव वाले डर हुए रहते हैं। तेंदुए की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है। वन अधिकारी तेंदुए की तलाश में हैं, लेकिन अभी तक आदमखोर तेंदुआ उनके हाथ नहीं लग सका है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home