CG Weather Alert: तूफान ‘मुरासु’ का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, 4 नवंबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट, बस्तर में भारी बारिश की चेतावनी

CG Weather Alert: तूफान ‘मुरासु’ का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, 4 नवंबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट, बस्तर में भारी बारिश की चेतावनी

CG Weather Alert: तूफान ‘मुरासु’ का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, 4 नवंबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट, बस्तर में भारी बारिश की चेतावनी

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब एक और चक्रवात ‘मुरासु’ का प्रभाव देखने को मिल सकता है. इसके चलते प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने 2 से 4 नवंबर तक अलग-अलग जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ इन  जिलों में बारिश शुरू | Cg Weather Weather Changed In Chhattisgarh Rain  Started In These Districts With Strong

आज 9 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 2 नवंबर को कांकेर और धमतरी समेत प्रदेश के 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है.

CG Weather: छत्‍तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर से ठंड की होगी  एंट्री, बस्‍तर में बारिश का अलर्ट

3 और 4 नवंबर को बस्तर संभाग में भारी बारिश

मौसम विभाग ने 3 और 4 नवंबर को बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है. इस दौरान प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा चक्रवाती तूफान का असर; अगले चार दिन चलेंगी तेज  हवाएं, खूब गिरेगा पानी, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan

रायपुर में बादल, बारिश और अंधड़ के आसार

राजधानी रायपुर में 2 नवंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग ने बारिश के साथ गरज-चमक और अंधड़ चलने की संभावना जताई है. शहर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक संग बारिश, अगले 24 घंटे के लिए  50km रफ्तार से हवाओं की चेतावनी

जगदलपुर में सबसे ज्यादा तापमान, पेण्ड्रा रोड में सबसे कम

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा. रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

बलरामपुर में 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज

बारिश के आंकड़ों में बलरामपुर सबसे आगे रहा, जहां 50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. वहीं, ओरछा में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई. मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें : CG News: कान के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की एंजियोप्लास्टी के बाद मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG Weather Alert: तूफान ‘मुरासु’ का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, 4 नवंबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट, बस्तर में भारी बारिश की चेतावनी CG News: कान के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की एंजियोप्लास्टी के बाद मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप CG News: मरीन ड्राइव के सामने iNext मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 iPhone समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर CG News: महादेव सट्टा ऐप का मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, ओमान से प्रत्यर्पण के बाद आज रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में होगी पेशी CG News: धान से लदे पिकअप को छोड़ने के नाम पर SDM-तहसीलदार पर एक लाख रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो-ऑडियो वायरल CG News: विदेशी मेडिकल डिग्री वाले डॉक्टरों को हाई कोर्ट से झटका, एक लाख रुपये फीस वापसी और पुराने स्टाइपेंड की मांग खारिज
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home