CG News: धर्मग्रंथों और देवी-देवताओं पर विवादित पोस्ट करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

CG News: धर्मग्रंथों और देवी-देवताओं पर विवादित पोस्ट करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

CG News: धर्मग्रंथों और देवी-देवताओं पर विवादित पोस्ट करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोशल मीडिया पर कथित विवादित पोस्ट करने के मामले में एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी की पहचान हेमंत कुमार बेदी के रूप में हुई है, जो बगीचा ब्लॉक के कूदमुरा मिडिल स्कूल में पदस्थ हैं. आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर हिंदू धर्मग्रंथों, ऋषि-मुनियों और देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. पोस्ट सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

jashpur

क्या है पूरा मामला?

मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें धर्म से जुड़े विषयों पर विवादित दावे किए गए थे. पोस्ट सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी फैल गई. विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह ने 17 अक्टूबर को कुनकुरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया कि हेमंत बेदी नाम के फेसबुक अकाउंट से साझा की गई सामग्री से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हुई.

जांच के दौरान आरोपी की पहचान

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान सामने आया कि कथित पोस्ट करने वाला व्यक्ति हेमंत कुमार बेदी है, जो कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम बिहावत का निवासी है. आरोपी की उम्र 52 वर्ष बताई गई है. पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच के बाद आरोपी तक पहुंचने की कार्रवाई की, पुलिस के अनुसार, जब टीम आरोपी को नोटिस देने के लिए उसके गांव पहुंची, तो उसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित पोस्ट को लेकर अपनी गलती स्वीकार की. पुलिस ने वह मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिससे पोस्ट किए जाने की बात सामने आई है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने के बाद 17 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस सोशल मीडिया पर साझा की गई सामग्री और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है, जशपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म के प्रति अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने या समाज में नफरत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: मूर्ति पूजा पर भूपेश बघेल के बयान से छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, बीजेपी ने साधा निशाना

Related Post

One thought on “CG News: धर्मग्रंथों और देवी-देवताओं पर विवादित पोस्ट करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home