CG News: छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: EOW आज कोर्ट में पेश करेगी अंतिम चार्जशीट, 9 आरोपी तलब

CG News: छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: EOW आज कोर्ट में पेश करेगी अंतिम चार्जशीट, 9 आरोपी तलब

CG News: छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: EOW आज कोर्ट में पेश करेगी अंतिम चार्जशीट, 9 आरोपी तलब

CG News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 570 करोड़ रुपये के कथित कोल लेवी घोटाले में आज यानी सोमवार (5 अक्टूबर) को बड़ा अपडेट सामने आने वाला है. राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) आज रायपुर स्थित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायालय में इस मामले की अंतिम आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल करने जा रही है.

9 आरोपियों को कोर्ट ने किया तलब

मामले की सुनवाई करते हुए विशेष कोर्ट ने 9 प्रमुख आरोपियों को 5 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था. इन 9 लोगों में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, कारोबारी रामगोपाल अग्रवाल, आईएएस अधिकारी जयप्रकाश मौर्य और दीपेश टांक समेत अन्य नाम शामिल हैं. EOW जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर यह फाइनल चार्जशीट पेश करने जा रही है

अवैध वसूली से चुनावी फंडिंग का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार, अवैध कोयला परिवहन के जरिए रोज 2 से 3 करोड़ रुपये की काली कमाई की जाती थी. इस वसूली सिंडिकेट में पैसों के लेनदेन के लिए ‘D नवाज’ जैसे गुप्त कोडवर्ड का इस्तेमाल किया जाता था जांच का दावा है कि इस अवैध वसूली से जमा पैसों का एक बड़ा हिस्सा राजनीतिक लोगों तक पहुंचाया गया और इसका इस्तेमाल 2022 के उपचुनाव में भी किया गया

500 करोड़ से ज्यादा की वसूली

यह पूरा मामला साल 2020 से 2022 के बीच का है. आरोप है कि तत्कालीन सरकार और अधिकारियों की शह पर ऑनलाइन परमिट व्यवस्था को खत्म कर मैन्युअल एनओसी (NOC) सिस्टम लागू किया गया था. इसके जरिए प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली शुरू की गई, जिससे कुल 500 से 540 करोड़ रुपये की अवैध राशि जुटाकर बेनामी संपत्ति, अधिकारियों के बीच बंटवारे और चुनावी खर्च में उपयोग में लाई गई

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, इस साल हुई सामान्य से 5% ज्यादा बारिश

Related Post

One thought on “CG News: छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: EOW आज कोर्ट में पेश करेगी अंतिम चार्जशीट, 9 आरोपी तलब”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: त्योहारों में हवाई टिकट के दामों में भारी उछाल, रायपुर से कई शहरों का किराया तीन गुना तक पहुंचा CG News: रामविचार नेताम के दौरे पर भाजपा में असंतोष, कांग्रेस विधायक के फार्म हाउस पर 1 करोड़ देने की घोषणा CG News: जगदलपुर में बस्तर दशहरा की रथ परिक्रमा के दौरान दो हादसे, CCTV फुटेज वायरल CG News: कोरबा में रील बनाने के लिए चलती कार पर स्टंट, तीन युवतियों का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेशों का मामला, 15 जिलों के DEO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: आबकारी विभाग के अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, EOW-ACB ने पेश किया है पूरक आरोप पत्र
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home