CG News: भाटापारा स्टेशन पर रेलवे की किलाबंदी चेकिंग, 316 यात्रियों से ₹2.49 लाख जुर्माना वसूला
CG News: अगर आप बिना टिकट ट्रेन में सफर करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. रायपुर रेल मंडल ने बिना टिकट और नियमों के खिलाफ यात्रा करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में 17 सितंबर को भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.
14 ट्रेनों और सभी प्लेटफॉर्म पर जांच
अभियान के दौरान भाटापारा स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 14 ट्रेनों में एक साथ टिकटों की जांच की गई. रेलवे की इस कार्रवाई में कुल 316 यात्री नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए. इन सभी से रेलवे ने कुल 2 लाख 49 हजार 275 रुपये का जुर्माना वसूला.
बिना टिकट यात्रियों से सबसे ज्यादा जुर्माना
चेकिंग के दौरान 202 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले. रेलवे ने इन यात्रियों से 1 लाख 89 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला. वहीं, 71 यात्री गलत टिकट के साथ सफर करते पकड़े गए, जिनसे 50 हजार 775 रुपये की वसूली हुई. इसके अलावा 41 यात्रियों के पास निर्धारित सीमा से ज्यादा सामान मिला, जिनसे 4 हजार 700 रुपये लिए गए.
अवैध सामान बेचने वालों पर भी कार्रवाई
रेलवे की टीम ने स्टेशन और ट्रेनों में अवैध रूप से सामान बेचने वालों पर भी कार्रवाई की. इस दौरान 2 लोग पकड़े गए, जिनसे 4 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. यह पूरा अभियान रायपुर मंडल के सीनियर DCM डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर चलाया गया.
25 टिकट चेकर और RPF जवान रहे मौजूद
चेकिंग टीम में असिस्टेंट कमर्शियल मैनेजर अविनाश कुमार आनंद, 2 कमर्शियल इंस्पेक्टर, 25 टिकट चेकर और 4 RPF जवान शामिल रहे. रेलवे के मुताबिक, इस तरह के अभियानों का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि यात्रियों को टिकट लेकर और रेलवे के नियमों का पालन करते हुए यात्रा करने के लिए जागरूक करना भी है.
One thought on “CG News: भाटापारा स्टेशन पर रेलवे की किलाबंदी चेकिंग, 316 यात्रियों से ₹2.49 लाख जुर्माना वसूला”