CG News: रायपुर में 650 किलो नकली पनीर जब्त, ओडिशा भेजी जा रही थी बड़ी खेप

CG News: रायपुर में 650 किलो नकली पनीर जब्त, ओडिशा भेजी जा रही थी बड़ी खेप

CG News: रायपुर में 650 किलो नकली पनीर जब्त, ओडिशा भेजी जा रही थी बड़ी खेप

CG News: रायपुर के बीरगांव इलाके में प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में एनालॉग यानी नकली पनीर तैयार किए जाने का मामला सामने आया है. मुखबिर से मिली सूचना के बाद खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की. अधिकारियों ने मौके से करीब 650 किलो पनीर जब्त किया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंछी डोर्स एंड प्लाईवुड फैक्ट्री परिसर में सांवलिया सेठ मिल्क एंड प्रोडक्ट के नाम से पनीर तैयार किया जा रहा था.

ओडिशा भेजी जा रही थी पनीर की खेप

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 7 बजे फैक्ट्री से तैयार पनीर की खेप पिकअप वाहन के जरिए ओडिशा भेजी जा रही थी. इसी दौरान खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को इसकी सूचना मिली. टीम ने कार्रवाई करते हुए जोरा मॉल के पास पिकअप वाहन को रोककर जांच की. तलाशी के दौरान वाहन से बड़ी मात्रा में पनीर बरामद हुआ. ड्राइवर से पनीर से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन जरूरी कागजात उपलब्ध नहीं होने पर विभाग ने माल को जब्त कर लिया.

सैंपल जांच के लिए लैब भेजे

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने जब्त किए गए पनीर के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं. अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की उम्मीद है. रिपोर्ट मिलने के बाद पनीर की गुणवत्ता और मानकों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल विभाग फैक्ट्री में पनीर बनाने की प्रक्रिया, इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री और इस कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रहा है.

एक महीने में पांच बड़ी कार्रवाई

रायपुर में अमानक और नकली पनीर के खिलाफ खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. विभाग के अनुसार, पिछले एक महीने में ऐसे मामलों में पांच कार्रवाई की जा चुकी हैं. इनमें से तीन मामलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है. दो मामलों में पनीर अमानक मिला, जबकि एक मामले में उत्पाद निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया. बाकी दो मामलों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है. अमानक पाए गए मामलों में प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है.

एनालॉग पनीर पर प्रदेश में प्रतिबंध

इससे पहले 4 अगस्त को रायपुर रेलवे स्टेशन के पास 100 किलो एनालॉग पनीर जब्त किया गया था, जिसे अंबिकापुर भेजे जाने की तैयारी थी. जांच में यह अमानक पाया गया था. इसके अगले दिन तिल्दा की एक डेयरी से पनीर का सैंपल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट भी अमानक आई. छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध की घोषणा 31 जुलाई को राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है. इसके बाद खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने ऐसे उत्पादों के खिलाफ जांच और कार्रवाई तेज कर दी है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और 60 KM की रफ्तार से हवा

Related Post

One thought on “CG News: रायपुर में 650 किलो नकली पनीर जब्त, ओडिशा भेजी जा रही थी बड़ी खेप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home