CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित

CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित

CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलाइंस एयर की फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री सुरक्षित

CG News: बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची एलाइंस एयर की फ्लाइट के साथ लैंडिंग के दौरान बड़ा तकनीकी हादसा हो गया. विमान का दाईं तरफ का पहिया अचानक फट गया, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. घटना के दौरान विमान काफी दूरी तक घिसटता हुआ आगे बढ़ा, लेकिन पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को नियंत्रित कर लिया.

बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान फटा विमान का टायर,  यहां की फ्लाइट कैंसिल

60 यात्रियों की बची जान

जानकारी के अनुसार, विमान ने दिल्ली से सुबह करीब 10:55 बजे उड़ान भरी थी. लगभग 2 घंटे 35 मिनट की यात्रा के बाद विमान बिलासपुर पहुंचा था. लैंडिंग के दौरान पहिया फटने के साथ उसमें आग लगने की भी जानकारी सामने आई है. विमान में कुल 60 यात्री सवार थे और सभी के सुरक्षित होने की बात कही जा रही है.

एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित सुरक्षा टीम सक्रिय हो गई. विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. हादसे के बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. राहत की बात यह रही कि पायलट ने समय रहते स्थिति संभाल ली और एक बड़ा हादसा टल गया.

पहिया फटने की वजह अभी साफ नहीं

विमान का टायर आखिर किस वजह से फटा, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. तकनीकी टीम विमान की जांच कर सकती है और पहिए में आई खराबी के कारणों का पता लगाया जाएगा. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि घटना तकनीकी खराबी, टायर की स्थिति या किसी अन्य वजह से हुई.

प्रयागराज की उड़ान भी हुई रद्द

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त विमान को लेकर आगे की उड़ान प्रभावित हुई है. जानकारी के मुताबिक, विमान की प्रयागराज उड़ान रद्द कर दी गई है. फिलहाल संबंधित एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हैं. इस घटना ने एक बार फिर लैंडिंग के दौरान विमान की तकनीकी सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: नेपाल बाढ़-भूस्खलन के बीच छत्तीसगढ़ सरकार की बढ़ी चिंता, लापता नागरिकों की तलाश तेज

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home