CG News: महादेव बेटिंग एप पर DGGI का बड़ा एक्शन, 40,603 करोड़ टैक्स की मांग

CG News: महादेव बेटिंग एप पर DGGI का बड़ा एक्शन, 40,603 करोड़ टैक्स की मांग

CG News: महादेव बेटिंग एप पर DGGI का बड़ा एक्शन, 40,603 करोड़ टैक्स की मांग

CG News: महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में अब DGGI ने बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर जोनल यूनिट की जांच के बाद करीब 1.45 लाख करोड़ रुपए के कथित कर योग्य कारोबार पर 40,603 करोड़ रुपए के टैक्स की मांग की गई है. इस मामले में 97 लोगों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है. DGGI ने 26 अगस्त 2026 को इस संबंध में दो नोटिस जारी किए हैं.

mahadev online betting app dggi action 1.45 crore turnover demands 40 thousand crore tax

चार साल के कारोबार की हुई जांच

जांच के दौरान 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2024 तक की अवधि के आंकड़ों को खंगाला गया. DGGI के मुताबिक, अलग-अलग पैनलों के माध्यम से कारोबार और आय अर्जित किए जाने की जानकारी सामने आई. जांच में प्रत्येक पैनल से औसतन 5 से 10 लाख रुपए की आय होने का दावा किया गया है. अधिकारियों को रोजाना करीब 99 करोड़ रुपए तक की जमा राशि के लेनदेन से जुड़े आंकड़े भी मिले हैं.

कई बेटिंग प्लेटफॉर्म जांच के दायरे में

DGGI की कार्रवाई में सौरभ चंद्राकर को मुख्य प्रमोटर और रवि उप्पल को सहयोगी बताया गया है. जांच में अलग-अलग पैनलों से जुड़े कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के नाम सामने आए हैं, जिनमें Gold365, Laser247, Play247, 11xPlay, Betbook247, Silverexch और Skyexchange जैसे नाम शामिल हैं. जांच एजेंसी के अनुसार, ऐसे करीब 2 हजार पैनलों के जरिए कारोबार संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है.

2016 में शुरू हुआ था महादेव एप

जांच से जुड़े विवरण के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और अतुल अग्रवाल ने वर्ष 2016 में महादेव बुक एप शुरू किया था. शुरुआत में क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और बैडमिंटन जैसे खेलों के अलावा पोकर, तीन पत्ती और वर्चुअल गेम्स पर सट्टेबाजी की जाती थी. बाद में इसमें चुनावी भविष्यवाणी जैसे दांव भी शामिल किए गए. वर्ष 2020 में रेड्डी अन्ना सट्टेबाजी एप को खरीदने का भी दावा किया गया है.

2022 के बाद जांच का दायरा बढ़ा

महादेव बेटिंग एप से जुड़े मामले में वर्ष 2022 के बाद जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हुई थी. आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की जांच में कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जानकारी सामने आई. अब DGGI की कार्रवाई के बाद टैक्स से जुड़ा मामला भी जांच के केंद्र में आ गया है. 97 लोगों को जारी नोटिस पर मिलने वाले जवाब और जांच के आगे बढ़ने के बाद मामले में अगली कार्रवाई तय की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home