CG News: छत्तीसगढ़ में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ में 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए वन विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. विभाग में खाली 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ रही है. शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर चुके 16,762 अभ्यर्थी अब लिखित परीक्षा में शामिल होंगे. लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

भर्ती प्रक्रिया में तेजी

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की ओर से भर्ती प्रक्रिया की लगातार समीक्षा किए जाने के बाद लंबित मामलों का जल्द निराकरण किया गया है. इसके बाद लिखित परीक्षा का कार्यक्रम तय किया गया. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि युवाओं के भविष्य से जुड़ी भर्ती को प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए.

युवाओं को रोजगार का अवसर

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं और मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. सरकार युवाओं के परिश्रम और आकांक्षाओं का सम्मान करती है. उनका कहना है कि वनरक्षक की नौकरी रोजगार के साथ प्रदेश के जंगलों, जैव विविधता और वन्यजीवों की सुरक्षा में योगदान देने का अवसर भी है.

वन विभाग को मिलेगी मजबूती

वनरक्षक वन विभाग की मैदानी व्यवस्था की अहम कड़ी माने जाते हैं. जंगलों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण, अवैध कटाई रोकने और वन अपराधों पर नियंत्रण जैसे कामों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. 1484 नए वनरक्षकों की नियुक्ति से विभाग की जमीनी क्षमता बढ़ने और वन क्षेत्रों की निगरानी व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है.

मेरिट से होगा चयन

वन मंत्री ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया है कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी. सभी योग्य उम्मीदवारों को समान अवसर देने के साथ किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 13 दिसंबर की परीक्षा की तारीख तय होने से 16,762 अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी के लिए स्पष्ट समयसीमा मिल गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में स्कूल सफाई कर्मचारियों का आंदोलन का ऐलान, 30 सितंबर तक सरकार को दिया समय

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *