CG News: बारिश रोकने के लिए नींबू काटने का किस्सा, भोजराज नाग के बयान पर हंस पड़े CM साय

CG News: बारिश रोकने के लिए नींबू काटने का किस्सा, भोजराज नाग के बयान पर हंस पड़े CM साय

CG News: बारिश रोकने के लिए नींबू काटने का किस्सा, भोजराज नाग के बयान पर हंस पड़े CM साय

CG News: बालोद जिले के डौंडीलोहारा में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे थे. कार्यक्रम से पहले मौसम खराब होने के कारण बारिश की चिंता बनी हुई थी. इसी दौरान कांकेर सांसद भोजराज नाग ने मंच से बारिश रोकने को लेकर अपना एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री समेत मंच पर मौजूद नेता और कार्यक्रम में पहुंचे लोग हंस पड़े.

सांसद ने सुनाया अपना किस्सा

सभा को संबोधित करते हुए भोजराज नाग ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रोटोकॉल रात करीब 12 बजे जारी हुआ था. उस समय मौसम खराब था और बारिश की आशंका बनी हुई थी. सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने पारंपरिक विश्वास के अनुसार बूढ़ादेव महादेव से प्रार्थना की और नींबू काटकर बारिश रुकने की बात कही. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कार्यक्रम सफल हो गया है, अब बारिश हो तो गिर सकती है.

बयान पर मंच से लेकर पंडाल तक ठहाके

भोजराज नाग के इस अंदाज और बयान के बाद कार्यक्रम का माहौल कुछ देर के लिए बेहद हल्का-फुल्का हो गया. मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. सांसद की बात सुनकर पंडाल में मौजूद लोगों के बीच भी ठहाके गूंज उठे. कार्यक्रम के दौरान उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया.

महिलाओं के खातों में पहुंची 31वीं किस्त

डौंडीलोहारा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. किस्त जारी होने के साथ लाभार्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिला.

सोशल मीडिया पर भी बयान की चर्चा

महतारी वंदन योजना के इस बड़े कार्यक्रम के बीच सांसद भोजराज नाग का बारिश रोकने से जुड़ा बयान लोगों के बीच चर्चा में आ गया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके बयान को अपने खास अंदाज में लिया. वहीं सोशल मीडिया पर भी सांसद के इस किस्से की चर्चा होने लगी. हालांकि, बारिश को लेकर कही गई बात को सांसद ने पारंपरिक आस्था और अपने व्यक्तिगत विश्वास के तौर पर मंच से साझा किया था.

यह भी पढ़ें : CG News: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के बाद छत्तीसगढ़ में हलचल, प्रभारी पद के लिए इन नेताओं के नाम चर्चा में

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *