CG News: छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, 30 हजार MW अतिरिक्त बिजली उत्पादन की तैयारी

CG News: छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, 30 हजार MW अतिरिक्त बिजली उत्पादन की तैयारी

CG News: छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, 30 हजार MW अतिरिक्त बिजली उत्पादन की तैयारी

CG News: छत्तीसगढ़ पहले से ही ऊर्जा उत्पादन के मामले में मजबूत राज्यों में शामिल है. वर्तमान में प्रदेश में करीब 30 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता बताई गई है. राज्य सरकार अब ऊर्जा क्षेत्र में हुए बड़े निवेश समझौतों के जरिए इस क्षमता को और बढ़ाने की तैयारी कर रही है. सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख ऊर्जा राज्यों में स्थापित करना है.

3.50 लाख करोड़ के निवेश समझौते

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी में आयोजित दो दिवसीय सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के संवाद कार्यक्रम के समापन समारोह में ऊर्जा क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े करीब 3.50 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं. इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लगभग 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन क्षमता विकसित होने की उम्मीद है.

95 हजार घरों पर लगे सोलर पैनल

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे आम परिवार केवल बिजली उपभोक्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक भी बन सकते हैं. प्रदेश में अब तक करीब 95 हजार घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं. सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक 5 लाख घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है.

सौर ऊर्जा के लिए बड़ा मंच

संवाद कार्यक्रम में सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, वेंडर्स, बैंकिंग संस्थाओं और महिला स्व-सहायता समूहों सहित कई हितधारकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य सौर ऊर्जा के विस्तार से जुड़े अनुभव और सुझाव साझा करना रहा. सरकार को उम्मीद है कि ऐसे आयोजनों से निवेश, रोजगार और नए कारोबार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा.

हरित ऊर्जा में नई संभावनाएं

छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में हरित और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं. विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने से इस सेक्टर को नई दिशा मिल सकती है. आने वाले समय में सौर ऊर्जा के विस्तार के साथ छत्तीसगढ़ में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: धमतरी में SBI कियोस्क सेंटर से बड़ी ठगी, ग्राहकों के 1 करोड़ से ज्यादा रुपये गायब

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *