CG News: पखांजूर में शिक्षक पर छात्राओं को परेशान करने का आरोप, सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा

CG News: पखांजूर में शिक्षक पर छात्राओं को परेशान करने का आरोप, सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा

CG News: पखांजूर में शिक्षक पर छात्राओं को परेशान करने का आरोप, सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा

CG News: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र के एक शासकीय स्कूल में पदस्थ राज्य अतिथि शिक्षक पर छात्राओं को परेशान करने के गंभीर आरोप लगे हैं. शिकायत के मुताबिक, शिक्षक पर छात्राओं को व्हाट्सऐप के जरिए कथित तौर पर आपत्तिजनक संदेश भेजने और गणित में फेल करने का डर दिखाने का आरोप है. मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

प्राचार्य ने DEO को भेजा पत्र

मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोड़ा का है, जहां राज्य अतिथि शिक्षक आशीष मंडल गणित विषय पढ़ाते हैं. विद्यालय के प्राचार्य ने 22 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी, उत्तर बस्तर कांकेर को पत्र भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. पत्र में छात्राओं की ओर से शिकायत मिलने और शिक्षक के व्यवहार को लेकर गंभीर आपत्तियों का उल्लेख किया गया है.

छात्राओं को धमकाने का आरोप

स्कूल प्रबंधन को दी गई शिकायत के अनुसार, शिक्षक पर छात्राओं को गणित में फेल कराने का डर दिखाने और उनके व्यक्तिगत व्हाट्सऐप नंबर पर कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजने के आरोप हैं. प्राचार्य ने पत्र में इन आरोपों को शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत बताया है. साथ ही कहा गया है कि इस तरह की शिकायतों से विद्यार्थियों के बीच भय का माहौल बनने की बात सामने आई है.

सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा

मामले को गंभीर मानते हुए विद्यालय प्रबंधन ने राज्य अतिथि शिक्षक को सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की है. इसके लिए शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के पूर्व निर्देशों का भी हवाला दिया गया है. प्राचार्य की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी से मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.

जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

विद्यालय प्रबंधन की ओर से भेजे गए प्रतिवेदन पर ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और शाला प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं. अब मामले में शिक्षा विभाग की कार्रवाई का इंतजार है. शिक्षक पर लगाए गए आरोपों की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन शिकायत सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने इसे गंभीर मामला मानते हुए बर्खास्तगी की अनुशंसा जरूर कर दी है.

यह भी पढ़ें : CG News: IGKV पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, प्राचार्य समेत मास्टरमाइंड बर्खास्त

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *