CG News: छत्तीसगढ़ में हाईवे पर सफर हुआ महंगा, 1 अगस्त से लागू हुई नई टोल दरें

CG News: छत्तीसगढ़ में हाईवे पर सफर हुआ महंगा, 1 अगस्त से लागू हुई नई टोल दरें

CG News: छत्तीसगढ़ में हाईवे पर सफर हुआ महंगा, 1 अगस्त से लागू हुई नई टोल दरें

CG News: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर अब पहले से महंगा हो गया है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1 अगस्त से राज्य के 10 प्रमुख टोल प्लाजा पर संशोधित टोल दरें लागू कर दी हैं. नई दरों के बाद अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

CG News

इन टोल प्लाजा पर लागू हुआ फैसला

नई दरें मुड़ियापारा, बैजी, लिम्हा, मदनपुर, चोटिया, पचिरा, महाराजपुर, लोदाम, पाराघाट और केसला टोल प्लाजा पर लागू हुई हैं. कार, जीप, वैन, हल्के व्यावसायिक वाहन, मिनी बस, बड़ी बस और मल्टी-एक्सल ट्रकों के टोल शुल्क में बदलाव किया गया है. हालांकि कुछ प्लाजा पर कारों के शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

वाहन चालकों पर बढ़ेगा खर्च

मुड़ियापारा टोल प्लाजा पर कार का शुल्क 45 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है, जबकि भारी वाहनों का शुल्क 160 रुपये से बढ़कर 165 रुपये हो गया है. बैजी टोल पर एलएमवी का शुल्क 100 से बढ़ाकर 105 रुपये और बस-ट्रक का शुल्क 215 से 220 रुपये कर दिया गया है. अन्य टोल प्लाजा पर भी इसी तरह अलग-अलग श्रेणियों में शुल्क बढ़ाया गया है.

रोजाना सफर करने वालों पर असर

नई दरों का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो रोजाना नौकरी, व्यापार या अन्य कामों के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों का उपयोग करते हैं. नियमित सफर करने वाले वाहन चालकों का मासिक यात्रा खर्च बढ़ जाएगा. इससे परिवहन लागत में भी इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है.

बस और टैक्सी किराया बढ़ने की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि टोल टैक्स बढ़ने से टैक्सी और बस संचालकों की परिचालन लागत भी बढ़ेगी. इसका असर यात्रियों पर किराए में संभावित बढ़ोतरी के रूप में दिखाई दे सकता है. नई टोल दरें लागू होने के बाद हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को अब पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा.

यह भी पढ़ें : CG News: चलती कार में सनरूफ स्टंट पर हाईकोर्ट की सख्ती, SSP से मांगा जवाब

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home